Anupamaa: शादी करने की जिद्द करेगी श्रुति, अनुपमा को यशदीप के साथ देख अनुज को होगी परेशानी
Anupamaa Serial Spoiler Alert 3rd May: टीवी के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में इस वक्त काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का हर किरदार इस समय लोगों के दिल को छू रहा है। शो के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि आध्या एक डब्बे में फंस जाएगी और अनु उसे बचाने के लिए आगे आएगी, लेकिन आध्या उसे मना कर देती है।
आध्या को मुसीबत से बचाएगी अनु
आध्या के मना करने के बावजूद अनुपमा वहां पर ही खड़ी रहती है। दूसरी तरफ आध्या बाहर निकलने की कोशिश करती हैं लेकिन निकल नहीं पाती है। ऐसे में वो अनुपमा से मदद मांग ही लेती है। ऐसे में अनुपमा आध्या से थोड़ा मजाक करती है और फिर उसे बाहर निकालती है।

टीटू से नाराज होगा अंश
वहीं बाहर आते ही आध्या अनु का हाथ झटक देगी और डिब्बे में गिरने की वजह उसे ही बताएगी। हाथ झटकने से अनु के हाथ में दर्द हो जाता है। दूसरी तरफ टीटू और अंश के बीच कुछ अनबन हो जाती है। टीटू उससे मिलने शाह हाउस पहुंचता है लेकिन अंश उससे मिलने के लिए मना कर देता है। ये सब देख वनराज टीटू को समझाएगा कि बच्चे मूडी होते हैं। टीटू कहेगा कि मैं अंश से बात करके आता हूं लेकिन वनराज कहेगा कि नहीं मैं उसका दादा हूं इसलिए मैं उससे बात करूंगा।
शादी के लिए जिद्द पर अड़ी श्रुति
इन सबके बीच श्रुति अपनी जिद्द पर अड़ जाएगी। डॉक्टर श्रुति को देखकर बोलेगी की वो जल्द ही ठीक हो जाएगी। ये सुन श्रुति कहेगी- मुझे शादी की बहुत जल्दी ही इसलिए मैं ठीक हो रही हूं। मेरा बस चले तो मैं अभी शादी कर लूं।
आध्या को होगा तेज बुखार
वहीं अनुपमा आध्या को देखने उसके कमरे में जाएगी तो देखेगी की आध्या को तेज बुखार है। अनु आध्या के सिर पर पट्टी रखकर उसका बुखार उतारेगी। इस बीच अनुज का कॉल आएगा और वो सबका हाल चाल लेगा। अनु अनुज को बातएगी की सब ठीक है वो परेशान न हो। आध्या की मां उसके पास है।
आध्या अनुपमा को साथ देख श्रुति को होगी जलन
ये सब देखने के बाद अनुज श्रुति से कहेगा कि जल्दी घर चलना है लेकिन श्रुति कहेगी की क्या तुम्हे अनुपमा से मिलने की जल्दी हो रही है। इसके जवाब में अनुज कहता है कि आध्या को बुखार है। जैसे ही अनुज और श्रुति घर पहुंचते हैं तो देखते हैं कि अनुपमा आध्या को गले से लगाए लेटी होती है। ये देख श्रुति को जलन होने लगती है।
यशदीप-अनु का बॉन्ड देख अनुज को होगी जलन
दूसरी तरफ अनुज के सामने अनुपमा के पास यशदीप का फोन आता है। यशदीप अनु से कहेगा कि जल्दी आओ मेरे पास तु्म्हारे लिए एक सरप्राइज है। अनुपमा भी यशदीप के बुलाने पर जल्दी से जाने की तैयारी करेगी। यशदीप और अनु का बॉन्ड देख अनुज को काफी जलन होने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications