Anupamaa Spoiler: प्रेम का भांडा फोड़ने के लिए प्लान बनाएगी अनुपमा, शो में होगा बड़ा धमाका
Anupamaa Serial Spoiler Alert 27th December 2024: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। फिलहाल शो में प्रेम अपनी फीलिंग्स के बारे में राही को बता चुका है, लेकिन राही माही की वजह से प्रेम के प्यार को अपना नहीं रही है।
प्रेम और राही के बीच चल रहा है तनाव
इन सबके बीच अनुपमा की नजरें प्रेम, राही और माही पर टिकी हैं। वह प्रेम और राही के बीच चल रहे तनाव को जानना चाहती है। फिलहाल अनुपमा की सारा ध्यान प्रेम की सच्चाई का पता लगाने में भी लग गया है। इसी वजह से अब शो में एक बड़ा धमाका होने वाला है।

राही से सवाल करेगा प्रेम
शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा सख्त फैसला लेगी। अनुपमा क्रिसमस के मौके पर एक गेम सबके साथ खेलेगी और इस गेम में प्रेम राही के गले में माला डालने का फैसला लेगा। वहीं माही भी प्रेम को माला पहनाना चाहेगी। लेकिन माही अनुपमा की वजह से ऐसा नहीं कर पाएगी और प्रेम जीत जाएगा।
खुद को चोट पहुंचा लेगी राही
प्रेम इस गेम को जीतने के बाद राही से उसके दिल की बात सभी के सामने पूछेगा जिससे घबरा कर राही जानबूझकर खुद को चोट पहुंचा लेगी और फिर सभी लोग उसे कमरे में लेकर जाएंगे। इसके बाद प्रेम राही से मिलेगा और उसे खुद को चोट न पहुंचाने की धमकी देगा। इस दौरान प्रेम राही का ध्यान भी रखेगा।
प्रेम का सच जानने में जुटेगी अनुपमा
शो में देखने के लिए मिलेगा कि किचन में माही प्रेम से सवाल करेगी कि उसके और माही के बीच क्या चल रहा है। तब प्रेम उसे सब सच बताने का फैसला ले लेगा, लेकिन परी उसे रोक देगी और उसे समझाएगी। इतना ही नहीं, शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा प्रेम से उसके बारे में सब कुछ पूछ लेगी।
फार्म हाउस में पिकनिक मनाने पहुंचेगा शाह परिवार
अनुपमा प्रेम से उसके बारे में सब कुछ जानने की बात करेगी, लेकिन प्रेम उसे कुछ नहीं बताएगा। ऐसे में अनुपमा प्रेम से सच उगलवाने के बारे में सोचेगी। अब अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा पूरे परिवार के साथ एक फार्म हाउस में पिकनिक मनाने पहुंच जाएगी। ये जगह प्रेम से जुड़ी होगी और इसी वजह से प्रेम लोकेशन को देखकर दंग रह जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications