Anupamaa: अनुपमा को मिल गई है आध्या, नई मां मेघा ने अनुज की बेटी को किया नजरबंद, शो में नया ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 27th August: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो 'अनुपमा' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। ये शो टीआरपी चार्ट पर धूम मचा रहा है। अनुपमा सीरियल लोगों को खूब पसंद आ रहाहै। इस शो में इन दिनों कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं।
अनुपमा ने आध्या को ढूंढ लिया है
फिलहाल शो में अनुपमा और अनुज अपनी बेटी आध्या की तलाश कर रहे हैं। वहीं अनुज कपाड़िया की मानसिक हालत ठीक नहीं है। अनुज का होल देख अनुपमा उसे आध्या से फिर से मिलाना चाहती है। अनु ने आध्या को ढूंढ लिया है और वह जल्द ही उसे अनुज के पास लाने वाली है।

आध्या अपनी नई मां मेघा के साथ है
'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु खुशी-खुशी आशा भवन लौटती है और अनुज कपाड़िया को आध्या के बारे में सब कुछ बताती है। आध्या अपने नए पैरेंट्स के साथ हैं। उसकी नई मां मेघा उससे बेहद प्यार करती है। वह नहीं चाहती कि आध्या किसी अजनबी से मिले या कहीं जाए।
आध्या को घर में किया गया है नजरबंद
आध्या को घर में नजरबंद कर दिया गया है क्योंकि मेघा हमेशा घबराई हुई कंडीशन में रहती है। इसलिए जब अनुपमा मेघा के घर खाना पहुंचाने जाती है, तो आध्या उससे जुड़ने की कोशिश करती है।
बेटी से मिलने के लिए बेताब है अनुज
अनुपमा को पताचल जाता है कि आध्या कहां है। अनु आशा भवन लौटती है और एक्साइटमेंट से अनुज को सब कुछ बताती है। वह कहती है कि आध्या सेफ है और जिंदा है और जल्द ही वह उसे अपने पास ले आएगी। हालांकि बदले में अनुज अनु पर चिल्लाता है। वह उससे सवाल करता है कि वह आध्या को अपने साथ क्यों नहीं लाई, ये जानते हुए भी कि वह अपनी बेटी से मिलने के लिए बेताब है।
अनुपमा पर चिल्लाता है अनुज
अनुज अनु से कहता है कि वह कोई भी मदद लेता और अपनी बेटी को वापस ले आता। अनु अनुज की बात सुन हैरान हो जाती है और कहती है कि उन्हें अपने अगले कदम की प्लानिंग सावधानी से बनानी होगी नहीं तो आध्या की जान खतरे में पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications