Anupamaa Spoiler: राही की शर्त मान जाएगी अनुपमा, कृष्ण कुंज में होगा आध्या का स्वागत

Anupamaa Serial Spoiler Alert 24th October: टीवी सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में लीप आने के बाद कई तरह के ट्विस्ट और टर्न्स देखे जा रहे हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि राही सुसाइड करने की कोशिश करती है लेकिन प्रेम उसे बचा लेता है और उसे समझाने की कोशिश करता है।

अनुपमा के सामने शर्त रखेगी राही
इसके बाद राही अपनी मां के सामने अहमदाबाद जाने के लिए एक शर्त रखती है जिससे अनुपमा सोच में पड़ जाती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपनी बेटी की शर्त मान जाएगी और राही के अनाथ आश्रम को बचाने के लिए 10 लाख रुपये दे देगी।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

डॉली की तबीयत होगी खराब
फिर राही अनुपमा के साथ चलने के लिए तैयार हो जाएगी। दूसरी तरफ, आध्या के आने की खबर सुनते ही डॉली की तबीयत खराब हो जाएगी। तब किंजल उसका बीपी चेक करेगी। इस दौरान उससे बोलेगी कि जब से आग वाला हादसा हुआ है, तब से वो बहुत बदल गई हैं।

किंजल को डॉली पर होगा शक
किंजल डॉली से कहेगी- उस हादसे के वक्त आप भी वहां मौजूद थीं, तो कहीं ऐसा तो नहीं कि आपसे भी कोई गलती हो गई हो। किंजल की ये बातें सुनते ही डॉली भड़क जाएगी और अजीबो-गरीब बर्ताव करने लगेगी। इतना ही नहीं डॉली किंजल को तकिये से मारने लगेगी।

कृष्ण कुंज में होगा राही का जोरदार स्वागत
अंश बहुत खुश होकर कृष्ण कुंज में राही का वेलकम करेगा। माही और परि भी खुशी से झूम उठेंगी और उसके गले लग जाएंगी। इस दौरान पाखी राही के कपड़ों को लेकर सुनाने लगेगी। वहीं राही कहेगी कि देखो इस लड़की को, आते ही इसने बदतमीजी और तमाशा करना शुरू कर दिया। तब अनुपमा राही को समझाने की कोशिश करेगी। लेकिन वह अनुपमा भी चिल्लाएगी और वहां से भाग जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+