Anupamaa: अनु और अनुज के साथ किस्मत खेलेगी ऐसा खेल, अब शो में दिखेगी नई कहानी
Anupamaa Serial Spoiler Alert 20th July: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो में इस समय काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में 6 महीने के लीप की वजह से इसे और ज्यादा पसंद किया जा रहा है। टीआरपी की लिस्ट में ये शो नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।
अनु और अनुज अलग हो गए हैं
आपको बता दें कि शो में दिखाया जा रहा है कि अनु और अनुज अलग हो गए हैं लेकिन एक ही पड़ोस में रह रहे हैं। दोनों इस बात से अनजान हैं कि वो एक-दूसरे के इतने करीब हैं। अनु एक वृद्धाश्रम की देखभाल कर रही है जबकि अनुज की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह अनु के वृद्धाश्रम के पास के एक मंदिर में बांसुरी बजाता है।

अनु-अनुज फिर आएंगे एक-दूसरे के करीब
लीप के बाद से अनुज ने एक शब्द भी नहीं बोला है। वहीं अपकमिंग एपिसोड में अनु और अनुज एक दूसरे की मौजूदगी को महसूस करेंगे। मंदिर में अनु-अनुज आसपास एक-दूसरे को आसपास महसूस करते हैं। मंदिर में संतों को अनुपमा के बारे में बात करते हुए देखा जाएगा।
अनु का नाम सुनते ही अनुज के बदलेंगे भाव
इसके बाद अनुज कपाड़िया अनु का नाम सुनेंगे और मुस्कुराएंगे। अनु का नाम सुनते ही अनुज के भाव बदल जाएंगे। दूसरी तरफ अनु आशा भवन को लेकर परेशान नजर आएगी। वहीं शाह हाउस में भी सबकुछ ठीक नहीं है। बा को चिंता होगी कि वह अकेले जिंदगी जीने वाली है और बिना किसी को पता चले मर जाएगी।
डिंपल के बदले व्यवहार से हैरान होगी किंजल
दूसरी तरफ किंजल और टीटू डिंपल के बदले व्यवहार से काफी ज्यादा हैरान नजर आएंगे। किंजल ही घर का सारा काम करेगी। टीटू उसकी मदद करेगा और डिंपल से भी ऐसा करने के लिए कहेगा। डिंपल को बच्चों का ख्याल रखने के लिए कहा जाएगा। बदले में, वह कहेगी कि इसके लिए स्टाफ सदस्य हैं। बाद में वह बहुत एक्साइटेड हो जाएगी क्योंकि उसे अपनी लेटेस्ट रील पर काफी ज्यादा लाइक नजर आएंगे।
टीटू और वनराज में होगी बातचीत
टीटू किंजल को बताएगा कि नाम और शोहरत मिलने के बाद से डिंपल काफी बदल गई है। वह अपनी सक्सेस को संभाल नहीं पा रही है। वहीं वनराज कहेंगे कि उन्होंने लंबे समय तक नाम,पॉपुलैरिटी, पैसे का आनंद लिया है, हालांकि वह अपनी जड़ों को कभी नहीं भूले हैं।












Click it and Unblock the Notifications