Anupamaa Spoiler: राही और माही की चुनौती देख परेशान होगी अनुपमा, प्रेम को अनु पर आएगा गुस्सा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 16th November: टीवी का पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा पूरी तरह से कर्जे में डूब चुकी है। ऐसे में अनुपमा अपने परिवार को बचाने के लिए जी जान लगा रही है।
लोगों को पसंद आएगा अनुपमा का डांस
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि गुजरात सुपरस्टार के होस्ट अनुपमा का प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में स्वागत करेंगे। अनुपमा अपने डांस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचेगी। वह चाहती है कि उसके सभी बच्चे खुश रहें और उनके रिश्तों में कड़वाहट दूर हो जाए।

माही और राही के बीच होगा चुनौती
वहीं राही और माही डांस कॉम्पिटिशन के लिए तैयार हो जाएंगी। माही अनुपमा के लिए प्रतियोगिता जीतने की कसम खाती है और राही अनुपमा से भागने के लिए प्रतियोगिता जीतना चाहती है। माही और राही के बीच की इस चुनौती को देखकर अनुपमा परेशान हो जाएगी।
प्रतियोगिता जीतने की कसम खाएगा प्रेम
दूसरी तरफ किंजल तोषू से पाखी द्वारा परी को ताना मारने की शिकायत करेगी। तोषू किंजल से परी पर ध्यान देने को कहेगा। पाखी प्रतियोगिता जीतने के लिए इशानी को उत्तेजित करेगी। अंश भी अनुपमा के लिए प्रतियोगिता जीतने का फैसला करेगी। प्रेम भी जीतने की कसम खाएगा और माही खुद को साबित करने का फैसला करेगी।
बच्चों के बीच पैदा होगी बड़ी दरार
अनुपमा बच्चों के बीच पैदा हुई इस दरार को लेकर परेशान हो जाएगी। ऐसे में वह गलती से अपनी आंखों में मिर्च डाल लेगी। जानकी अनुपमा को सलाह देगी और उसे अपनी खुशी चुनने के लिए कहेगी। किंजल और पाखी के बीच में ईशानी की ड्रेस को लेकर बहस होगी। वहीं डॉली और लीला चर्चा करेंगी कि इस प्रतियोगिता से परिवार में मतभेद पैदा हो सकता है।
बीती बातों को याद करके इमोशनल होगा प्रेम
वहीं प्रेम बीती बातों को याद करके इमोशनल और गुस्सा हो जाएगा। वह मंदिर की ओर भागेगा। तभी राही फुटपाथ पर मां-बेटी की जोड़ी को देखकर रोएगी और उसकी नफरत उस पर भारी पड़ जाएगी। अनुपमा भी भगवान से पूछेगी कि वह किस तरह की परीक्षा ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications