Anupamaa Spoiler: 'गुजरात सुपरस्टार' में हिस्सा लेंगे शाह परिवार के बच्चे, पाखी और किंजल में होगा झगड़ा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 14th November: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अंश सभी को गुजरात सुपरस्टार डांस कॉम्पिटिशन के बारे में बताता है और ये सुनकर सभी लोग खुश हो जाते हैं।

'गुजरात सुपरस्टार' में हिस्सा लेंगे शाह परिवार के बच्चे
शाह परिवार के बच्चे इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन अनुपमा मना कर देती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अहमदाबाद में होने वाले 'गुजरात सुपरस्टार' में राही, माही, ईशानी, अंश और परी हिस्सा लेंगे।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

बा बच्चों से पंजीकरण के बारे में पूछेगी
सभी बच्चे जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। इसके बाद जब सभी घर लौटेंगे तो बा पूछेंगी कि हो गया है तुम सबका पंजीकरण। इस पर अंश बोलेगा कि अरे पंजीकरण नहीं, हम रजिस्ट्रेशन करवा कर आए हैं।

पंजीकरण को लेकर मजाक करेंगे बच्चे
तब तोषू सबको समझाएगा कि रजिस्ट्रेशन को ही पंजीकरण कहते हैं ये सुब सुनकर मस्ती-मजाक करने लेगेंगे। इसके बाद अनुपमा आएगी, फिर सभी उससे बच्चे पूछने लगेंगे कि अनु मां आपको क्या लगता है कि हम 5 में से कौन ये शो जितेगा।

किंजल और तोषू परी का बढ़ाएंगे हौसला
वहीं किंजल और तोषू परी से बोलेंगे कि तुम्हें जो, चाहिए हम तुम्हें लाकर देंगे, लेकिन तुम जीतकर ही आना। ये सुनकर परी बोलेगी कि आप लोग मुझे फोर्स क्यों कर रहे हैं। तब तोषू कहेगा कि हम फोर्स नहीं, हम तो तुम्हें मॉटिवेट कर रहे हैं और अगर हम नहीं, तो तुम्हें कौन मॉटिवेट करेगा।

ईशानी को डांस प्रैक्टिक्स करने के लिए कहेगी पाखी
दूसरी तरफ, पाखी भी अपनी बेटी ईशानी को डांस प्रैक्टिक्स करने के लिए बोलेगी। इन सबके बाद पाखी और किंजल अपनी-अपनी बेटी को लेकर झगड़ने लगेंगे। हालांकि, बा उन्हें चुप कराने की कोशिश करेंगी।

पाखी और किंजल के बीच होगी बहस
पाखी और किंजल चुप नहीं होंगे और दोनों के बीच जमकर बहस होगी। साइड में बैठी राही ये तमाशा देखकर खूब हंसेगी। तभी अनुपमा आएगी और उन्हें चुप कराएगी। इस दौरान राही अनुपमा से बोलेगी कि देखिए आपके बच्चे कैसे लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+