Anupamaa: शाह हाउस में एंट्री करेगा गुलाटी, अनुज और वनराज में होगी बहसबाजी

Anupamaa Serial Spoiler Alert 11th June: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस समय ये शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसमें नए ट्विस्ट और टर्न्स भी नजर आ रहे हैं।

आध्या की बात सुन लेती हैं अनुपमा
आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि आध्या जब दूसरे बच्चों के साथ बात करते हुए पूछ रही होती है कि कहीं उसका सच पता तो नहीं चल गया है, तो इसी बीच उसके पीछे खड़ी अनुपमा सब कुछ सुन लेती है। इसके बाद वह आध्या को जमकर खरी-खोटी सुनाती है।

anupamaa

अनुपमा को रोते हुए देखेगा अनुज
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आध्या से बात करने के बाद अनुपमा रोती हुईं नजर आती हैं। वहीं अनुज अनु को रोते हुए देख लेगा और उससे पूछेगा- क्या हुआ है, तुम क्यों रो रही हो। तुम गुस्से में हो...बताओ क्यों रो रही हो। वहीं अनुपमा अनुज से कहेगी- कुछ नहीं बस खुद से बात कर रही थी। फिर अनुज कहेगा- ये नई आदत कब से लग गई है तुम्हें और अकेले में बक बक क्यों कर रही हो, इतने सारे लोग हैं उनसे करो। अगर वो नहीं करे, तो मुझसे करो...मैं तो फ्री हूं।

शाह हाउस में एंट्री करेगा गुलाटी
इसके बाद सभी घरवाले लड़को का बना खाना चखेंगे। तभी गुलाटी शाह हाउस में एंट्री करेगा और उसे देखकर अनुपमा और अनुज शॉक्ड हो जाएंगे। तब बा सबको बताएंगी- पिछले हफ्ते सविता के पोते की शादी में मैं वहां गई थी। तब ये गुलाटी भाई वहां मिले थे और ये कैटरिंग वाले हैं, इनकी कई सारी ब्रांचेस हैं और उसमें से उन्होंने अभी-अभी एक अहदमाबाद में खोली है। बहुत भले इंसान है गरीबो को मुफ्त में खाना खिलाते है और बहुत सोशल वर्क करते हैं।

अनुज और वनराज में होगी बहसबाजी
इसके बाद गुलाटी बातों ही बातों में अनुपमा को ताना मारेगा और कहेगा- अनुपमा जैसा खाना कोई नहीं बना सकता है। फिर अनुज बा से कहेगा- गुलाटी अच्छा इंसान नहीं है और वो कुछ ना कुछ गड़बड़ करता रहता है। तभी वनराज बोल पड़ेगा- क्यों गुलाटी अच्छा इंसान नहीं और तुम्हे क्यों बुरा लग रहा है कि क्योंकि उसने अनुपमा को ताने मार दिए और उसे नीचा गिराने की कोशिश की। इसके बीच दोनों की बहस हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+