Anupamaa ने किया था Sudhanshu Panday का ऐसा बुरा हाल, शो के दौरान दवाई खाकर चलाना पड़ता था काम
Anupamaa News: वनराज शाह का किरदार निभाकर घर-घर में पहचाने जाने वाले सुधांशु पांडे (Sudhanshu Panday) अब शो का हिस्सा नहीं है। उन्होंने लगभग तीन साल इस शो में वनराज का किरदार निभाया और इसके लिए खूब वाह-वाही भी बटोरी। सुधांशु ने एक मीडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि लगातार एक सीरियल की शूटिंग करना थकाऊ अनुभव होता है।
उन्होंने कहा कि वनराज का रोल करते हुए कई बार वह अपने किरदार में इतना डूब जाते थे कि उन पर बहुत ज्यादा मानसिक और शारीरिक थकान हावी हो जाती थी। इससे निकलने के लिए उन्हें दवाइयां खानी पड़ती थीं।

Sudhanshu Panday हो गए थे अपने कैरेक्टर से परेशान
एक मीडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने कहा, 'मेरी कोशिश रहती है कि हर शो में अपना 100 फीसदी दूं। मैं अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ का पूरा ध्यान रखता हूं। कभी-कभी कुछ किरदार और कई सीन ऐसे होते हैं जो आपको पूरी तरह से निचोड़ देते हैं। अनुपमा में कुछ सीन करने के बाद वो मुझ पर हावी हो गए थे। इससे बाहर निकलना मुश्किल होता है। मुझे दवाई खाकर उस दौरान शूटिंग पर जाना पड़ता था।'
यह भी पढ़ें: 'अनुपमा' का ये स्टार लेगा 'बिग बॉस 19' में एंट्री, नाम जान खुशी से झूम उठेंगे फैंस
Anupamaa की वजह से Sudhanshu Panday थे तनाव में
वनराज शाह का ग्रे शेड कैरेक्टर सुधांशु ने काफी अच्छे ढंग से निभाया था। उन्होंने कहा, 'वनराज शाह का किरदार निभाना दिलचस्प अनुभव रहा। बतौर अभिनेता और परफॉर्मर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला था। यह भी सच है कि तमाम कोशिश करने के बाद भी कैरेक्टर आप पर हावी होने लगता है और इससे आपकी फिजिकल-मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है। मुझे भी कुछ समय के लिए बहुत तनाव महसूस होने लगा था। मैंने दवाइयां भी लीं और फिर भी शूटिंग की।' वनराज ने कहा कि फिलहाल उनका शो में वापस लौटने का इरादा नहीं है।
The Traitors में नजर आएंगे वनराज अब असली रूप में
सुधांशु फिलहाल अमेजन प्राइम पर आने वाले करण जौहर को शो द ट्रेटर्स में काम कर रहे हैं। यह एक रिएल्टी बेस्ड शो है। उन्होंने कहा कि अब वह वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम करना चाहता है। टीवी शो झनक में शामिल होने की खबरों पर उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया की अटकलबाजी है। उन्होंने कहा कि जब भी मैं कोई नया प्रोजेक्ट साइन करूंगा, तो खुद अपने फैंस को इसकी जानकारी दूंगा।
यह भी पढ़ें: रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' के सेट पर लगी भीषण आग, घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने












Click it and Unblock the Notifications