Madalsa Sharma: अनुपमा में घर तोड़ने वाली काव्या असल में हैं सुपरस्टार की लविंग बहू, दिलचस्प है Love Story

Madalsa Sharma aka Kavya quits Anupamaa Show: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। वनराज शाह के बाद शो के एक और किरदार ने डेलीसोप को अलविदा कह दिया है।

जी हां, रूपाली गांगुली के हिट शो में उसकी सौतन काव्या का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री मदालसा शर्मा ने भी शो को छोड़ दिया है।

Madalsa Sharma

जब से शो की कहानी में लीप हुआ है, तब से ही काव्या कहानी से गायब है इसलिए लंबे वक्त से अटकलें लग रही थीं कि शायद मदालसा शर्मा सीरयल से आउट हैं और इन अटकलों को मदालसा ने उस वक्त सही साबित कर दिया जिस वक्त उन्होंने 'बॉम्बेटाइम्स' को दिए गए इंटरव्यू में शो छोड़ देने की बात कबूली।

साथ ही उन्होंने शो छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि 'उनका शो से बाहर होना अचानक नहीं बल्कि सोच-समझकर लिया गया फैसला है। उन्हें लगा कि कहानी अब उनके किरदार, वनराज और अनुपमा से आगे बढ़ गई है। काव्या के करेक्टर ने अनुपमा की ज़िंदगी पर बहुत असर डाला है।'

तेज-तर्रार और आत्मनिर्भर स्मार्ट महिला का निभाया किरदार

'चार साल पहले जब ये शो शुरू हुआ था तो मेरा करेक्टर एक ग्रे शेड वाला, तेज-तर्रार, आत्मनिर्भर और स्मार्ट महिला का था जिसे कि तीन बच्चों के पिता से प्रेम हो जाता है। समय के साथ इस किरदार में काफी शेड्स नजर आए लेकिन बीते कुछ वक्त से काव्या के रोल में कुछ ज्यादा करने को था नहीं।'

'क्रिएटिव टीम मेरे करेक्टर के साथ कुछ नया करेगी'

'मुझे लगा था कि क्रिएटिव टीम मेरे करेक्टर के साथ कुछ नया करेगी लेकिन जब मुझे लगा कि अब इसमें कोई होप नहीं तो मैंने और राजन शाही दोनों ने मिलकर इस करेक्टर को खत्म करने का फैसला किया। इन चार सालों में मुझे दर्शकों का बहुत प्रेम और नफरत मिली है, जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।'

सुधांशु पांडे ने शो को 'बॉय बॉय' करके फैंस को झटका दिया

आपको बता दें किपहले वनराज का शो निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो को 'बॉय बॉय' करके फैंस को झटका दिया था और अब मदालसा ने दर्शकों को शॉकिंग न्यूज दी है।

बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती बहू हैं मदालसा

मालूम हो कि भले ही शो में मदालसा ने एक घर तोड़ने वाली महिला का रोल प्ले किया है लेकिन असल लाइफ में वो एक बहुत अच्छी, केयरिंग और लविंग वाइफ हैं। वो बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं।

मिमोह चक्रवर्ती से पहली नजर में हुआ था प्रेम

आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती से उन्हें पहली नजर में ही मोहब्बत हो गई थी। दोनों की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं हैं। दोनों की फैमिली के बीच में दोस्ती थी और इसी वजह से उनका घर पर आना-जाना भी था, बड़े होने के बाद जब वो दोनों पहली बार मिले तभी उन्हें लगा दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं और समझते हैं।

मिमोह ने किया मदालसा को एक पार्टी में प्रपोज

हालांकि मिमोह को प्रेम का पहले एहसास हुआ। टेलीचक्कर की खबर के मुताबिक उन्होंने मदालसा को एक पार्टी में प्रपोज किया था और मदालसा ने उन्हें हां कहने में थोड़ा वक्त लगाया था। दोनों ने घरवालों को अपनी बात बता दी। उन्हें कोई एतराज नहीं था और दोनों की शादी हो गई। मदालसा ईश्नर में भरोसा रखती हैं और वो हमेशा कहती हैं कि 'सबकुछ ऊपरवाला करता है, जिसे मिलना होता है वो मिल ही जाता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+