Anupamaa: अनुपमा के अमेरिका जाने से पहले छोटी अनु की होगी मौत, इस विलेन की होगी एंट्री, दिखेगा ये बड़ा ट्विस्ट
Anupamaa Twist: टीवी का फेमस सीरियल अनुपमा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सीरियल में जल्द ही कई तरह के ट्विस्ट आने वाले हैं। फिलहाल शो में दिखाया जा रहा है कि मालती देवी को अनुपमा से काफी जलन हो रही है। वह अनुपमा को अनुज की नजरों से गिराना चाहती हैं। इसी वजह से वह अनुपमा के बच्चों को उसके खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं खबर है कि शो में अब समर की मौत के बाद छोटी अनु की बी मौत होने वाली है। इससे सीरियल में एक नया मोड़ आ जाएगा।
मालती देवी रचेगी बड़ी साजिश
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अनुपमा सीरियल में छोटी अनु की मौत होने वाली है। छोटी अनु की मौत के पीछे मालती देवी का ही हाथ होगा। हालांकि इसका सारा इल्जाम अनुपमा पर डाल दिया जाएगा। मालती देवी छोटी अनु की मौत का इस्तेमाल करके अनुज को बदलने की कोशिश करेंगी। मालती देवी की कोशिश रहेगी कि अनुज अनुपमा को घर से निकाल दे।

छोटी अनु की हो जाएगी मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुज अनुपमा को उसके घर और जिंदगी से चले जाने के लिए कहेगा। अनुज को छोटी अनु की मौत से बहुत दुख पहुंचेगा। कहा जा रहा है कि शो में नेगेटिव किरदार नकुल की वापसी हो सकती है। वह मालती देवी के साथ हाथ मिलाएगा और अनुपमा को अमेरिका जाने के लिए कहेगा ताकि वह अनुज की जिंदगी में दोबारा वापस न आ सके। हालांकि नकुल की वापसी की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अमेरिका जा सकती हैं अनुपमा
वहीं शो में अनुपमा अमेरिका चली जाएंगी। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर कर दिया है, जिसमें अनुपमा अमेरिका में नजर आ रही हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अनुपमा अमेरिका में अकेली हैं और एक छोटी नौकरी कर अपना काम चला रही हैं। लेकिन क्या अनुपमा के साथ अनुज भी अमेरिका जाएंगे, इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications