कृष्णभक्ति की राह पर निकलीं 'अनुपमा' की नंदिनी, सन्यासी बनने के फैसले से फैंस को लगा झटका
Anupamaa Fame Actress Anagha Bhosale: टीवी शो 'अनुपमा' में नंदिनी का रोल प्ले करने वाली अनघा भोसले तो आप सभी को याद ही होंगी? अनघा भोलसे (Anagha Bhosale) ने मात्र 23 साल की उम्र में टीवी की चकाचौंध दुनिया को अलविदा कह दिया और भक्ति की राह पर निकल पड़ी हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनघा भोलसे अपना जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया। यहां तक कि उन्होंने अपना नाम बदलकर अनघा माताजी रख लिया। टीवी की मशहूर अभिनेत्री से संन्यासी बनने के तक के उनके इस फैसले से फैंस को भी झटका लगा था और वो काफी आश्चर्यचकित हो गए थे।

दरअसल, अनघा भोलसे को आखिरी बार अनुपमा सीरियल में देखा गया था। इस शो से अनघा घर-घर में मशहूर हो गई थीं और उन्होंने खूब नाम भी कमाया था। खबर के मुताबिक, अनघा भोसले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो बहुत पहले से ही कृष्ण भक्ति में लीन हो गई थीं, लेकिन एक्टिंग और अपने करियर की वजह से वक्त नहीं दे पाती थीं।
इसलिए उन्होंने हमेशा के लिए एक्टिंग को अलविदा कह दिया और पूरी तरह से भक्ति-भाव में जुटने का फैसला किया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस अनघा भोसले ने इसकी वजह भी अपने फेंस को बताई थी।
दरअसल, उन्होंने कहा कि जब आप रात को अकेले रोते हो तो आपके साथ कोई नहीं होता। सिर्फ कृष्ण ही होते हैं, जो आपका हाथ अगर एक बार पकड़ लें तो कभी नहीं छोड़ते हैं। मम्मी-पाप भी थक कर सो जाते हैं। ये वो रास्ता है जो आपको शांति की ओर ले जाता है।
आपको नहीं पता आपकी लाइफ कितनी लंबी है, इसलिए ऐसे फैसले जल्द ही लेने चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सबको हैरानी जरूर हुई थी, मेरे इस फैसले से। लेकिन मैंने माया से ऊपर कृष्ण को चुना। हालांकि, उन्होंने बताया कि वो अभी तक संन्यासी नहीं बनी हैं। हालांकि, वो एक कृष्ण भक्त है।
अनघा भोसले ने बताया कि वो शादी करना चाहती हैं, लेकिन सिर्फ उस इंसान से जो उन्हीं की तरफ एक कृष्णभक्त हो। अनघा भोसले ने न केवल अपने धार्मिक मार्ग का अनुसरण करने का बल्कि इसे दूसरों के साथ साझा करने का भी बीड़ा उठाया है। अपने सोशल मीडिया के माध्यम से वह धार्मिक गुरुओं के साथ चैट भी ऑर्गनाइज करती रहती हैं।
साथ ही कई बार गीता के पाठ भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। बता दें, अनघा भोसले ने अपना नाम बदलकर अनघा माताजी कर लिया है और वह इंस्टाग्राम पर भी कृष्ण भगवान के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह एक खास तरह का तिलक भी लगाती हैं, जो कृष्ण भगवान का प्रतीक माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications