Anupama Spoiler Alert: वनराज शाह की इस चाल अनुपमा करेंगी पर्दाफाश? अनुज कपाड़िया के साथ फिर बसाएंगी घर!
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि शो के अगले एपिसोड में क्या होने वाला है ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस वक्त डिंपल और टीटू की शादी को तोड़ने के लिए वनराज शाह हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में डिंपल और टीटू की शादी की वजह से अनुपमा और वनराज सिंह के बीच गहमागहमी होगी। फिलहाल शो में वरनाज दोनों की शादी तोड़ने में लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा हर कोशिश कर रही है जिससे इनकी शादी बच पाए। ऐसे में अनुपमा ने वनराज को किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया।

वनराज फोन कॉल पर किसी से बात करते हुए उसे फेरों से पहले आने को कहते हैं। लेकिन जैसे ही वनराज को पता चलता है कि उनकी ये बात अनुपमा ने सुन ली तो वह हक्के बक्के रह जाते हैं। अनुपमा वनराज की बात से ये अंदाजा लगाती हैं कि वह किसी औरत को बुलाने की बात कर रहे हैं। लेकिन ऐसा वह क्यों करना चाहते हैं और उनके मन में क्या चल रहा है इसको लेकर अनुपमा पता लगाने में जुट जाती हैं।
लेकिन वरनाज की इस चाल का पता लगाने में अनुपमा नाकाम हो जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ अनुज श्रुति को माफ करने के लिए तैयार नहीं है और अपना रिश्ते को खत्म करने का फैसला करता है जिससे श्रुति और अधिक परेशान हो जाती है। हालांकि, अनुपमा ने यह स्वीकार करते हुए सब कुछ टाल दिया कि वह अनुज के पास कभी नहीं लौटेगी क्योंकि वह आद्या की खुशी चाहती है जो केवल श्रुति की है।
इसके अलावा, अनुज और श्रुति एक दूसरे से माफी मांगते हैं लेकिन अनुज अनुपमा को भूल नहीं पाता है और उससे एक मौका देने का अनुरोध करता है। अनुपमा ऐसा करने से साफ इंकार कर देती है क्योंकि वह सिर्फ आद्या की खुशी चाहती है। अब आने वाले एपिसोड में और क्या नया होने वाला है इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications