Anupama Spoiler Alert: अनुपमा और अनुज की बढ़ेंगी नजदीकियां, वनराज फिर चलेगा शादी रोकने की चाल

Anupamaa Spoiler Alert in hindi: टेलीविजन के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अब तक हमने देखा कि अनुज के लिए उसकी अनुपमा का प्यार सामने आने के बाद अब पूरा परिवार चाहता है कि दोनों मिल जाएं और एक हो जाएं। वहीं अब शनिवार के अपकमिंग एपिसोड में आप अनुपमा और अनुज को देखेंगे। आपको देखने को मिलेगा कि अनुज अनुपमा के लिए अपने प्यार का इजहार करने वाला है।

29 जून, 2024 का एपिसोड काफी शानदार होने वाला है। इसमें आप देखेंगे कि एक ओर पूरा बापूजी, किंजल और डिंपल यह दुआ करेंगे कि अब अनुपमा को उसकी खुशियां मिल जाएं, वहीं रुपाली गांगुली यानी अनुपमा घर से बाहर जाकर अकेले में रोएगी। तभी अनुज वहां आ जाएगा। वो अनुपमा से अपने दिल की सारी बातें कह देगा।

anupama

अनुज कहेगा कि 5 साल तक अलग रहने के बावजूद किस्मत हर बार उन्हें साथ ले आती है। वो अनुपमा को बताएगा कि श्रुति कभी उसके दिल में जगह नहीं बना सकी। उसने श्रुति को सिर्फ दोस्त माना है और उससे शादी के लिए तैयार भी वो आध्या की वजह से हुआ था, क्योंकि आध्या को उसमें अपनी मां दिखी है।

इस दौरान अनुपमा को अनुज के साथ बिताए हुए सारे पल याद आएंगे। अनुज कहेगा कि उसे नहीं पता कि वो क्यों खुद को रोक रही है। अनुपमा वहां से बार-बार जाने की कोशिश करेगी, मगर अनुज उसे रोक लेगा। अनुज कहेगा कि वो क्यों बीती बातों को पकड़कर बैठी है।

फिर इसके बाद अनुज अनुपमा से अपने प्यार का इजहार करेगा, मगर अनुपमा उसे बिना कोई जवाब दिए वहां से चली जाएगी। साथ ही अनुपमा को जाते देख अनुज खुद से कहेगा कि अगर उसके मन में अब भी प्यार है वो जरूर पलटकर देखेगी और आखिरकार अनुपमा पलटती है, जिससे अनुज की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

दूसरी तरफ शाह हाउस में वनराज देर रात को मिठाई खाता दिखेगा। काव्या उसे देखने के बाद हैरान होगी और इस समय मिठाई खाने की वजह पूछेगी। इसपर वनराज अनुपमा का मजाक उड़ाते हुए कहेगा कि आज तो मिठाई खाने की वजह मिली है। वो अनुपमा पर तंज कसते हुए कहेगा कि उसे तो किताब लिखनी चाहिए कि कैसे अपने पिछले प्यार को वापस पाया जाए।

इस बात पर काव्या गुस्सा हो जाएगी और वनराज से डिम्पी और टीटू की शादी पर ध्यान देने के लिए कहेगी और वहां से चली जाएगी। इसी बीच वनराज को किसी का कॉल आएगा और वह शादी रुकवाने की फिर से साजिश रचेगा।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: अनुपमा के सामने आएगा श्रुति का सच, क्या नया प्लान लेकर आएगा वनराज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+