Anupama Spoiler Alert: अनुपमा के सामने आएगा श्रुति का सच, क्या नया प्लान लेकर आएगा वनराज?
Anupama Spoiler Alert: टेलीविजन के मशहूर सीरियल अनुपमा ने इन दिनों टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बनाई हुई है। शो में ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से लोगों को शो काफी भा रहा है। अब आने वाले एपिसोड में डिंपी और टीटू की शादी में एक बड़ा गेम होने वाला है। अनुपमा को श्रुति के बारे में ये सच पता लगेगा कि श्रुति फूड क्रिटिक के साथ मिली हुई है।
अनुपमा सीरियल में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि डिंपी की हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी हो गई है। वहीं जल्द ही डिंपी और टीटू दोनों की शादी होने वाली है। दूसरी तरफ वनराज कोई नया प्लान लेकर आया है। दूसरी तरफ अनुपमा को वनराज पर डाउट हो जाता है।

अनुपमा सीरियल में आपको ये देखने को मिलेगा कि वनराज पहले डिंपी की शादी को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं था। अब वो नया प्लान बना रहा है। इसी प्लानिंग की हेल्प से वो डिंपी की शादी को रोक देगा। दूसरी तरफ बा और बापूजी घरवालों से कुछ छुपा रहे हैं।
सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अनुपमा को पता लगेगा कि श्रुति फूड क्रिटिक से साथ मिली हुई है। श्रुति ने ही हाईजीन डिपार्टमेंट और मीडिया को सारी जानकारी दी थी लेकिन श्रुति इस बात को छिपाने के लिए बोलती है। वहीं अनुपमा वहां पर होती है और श्रुति की सारी की सारी बातों को सुन लेती है।












Click it and Unblock the Notifications