Anupama Spoiler Alert: सागर और मीनू के खिलाफ तोषू चलेगा नई चाल, मुश्किल में पढ़ जाएगी लव स्टोरी
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के बीते एपिसोड में दिखाया गया है कि अनुपमा तोषू और पाखी को वापस आश्रम ले आएंगी। दोनों को समझ आ जाता है कि बिना पैसों के उनका गुजारा नहीं है। लेकिन तोषू अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में तोषू अपनी साजिश का शिकार सागर को बनाएंगे। दरअसल, तोषू को ये बात अच्छे से पता है कि सागर और मीनू अनुपमा की इज्जत करते हैं और वह अपने रिश्ते की सच्चाई नहीं बताना चाहते हैं। बस इसी बात का ध्यान रखते हुए अब तोषू नई चाल चलने वाला है।

दरअसल, तोषू और पाखी बड़ी ही चालाकी से अनुपमा के कमरे से जुलरी चोरी करने की कोशिश करते हैं लेकिन उनकी चाल कामयाब हो पाती इससे पहले ही सागर ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। लेकिन तोषू बड़ी ही चालाकी से इस चोरी का आरोप सागर पर डाल देगा। वो सारी जूलरी सागर पर फेंक देगा और इसके बाद पूरे आश्रम में हल्ला मच जाता है। सभी लोग अनुपमा के कमरे में पहुंच जाते हैं।
जैसे ही पूरा आश्रम कमरे में इकट्ठा होगा तो वह देखेंगे कि सोना और पैसे सागर के पास पड़े मिलेंगे और तोषू उस पर आरोप लगाता है कि ये वह कमरे में घुस गया था और उसने सागर को रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही वह ये भी आरोप लगाता है कि ये पैसे लेकर सागर मीनू के साथ आश्रम छोड़कर भागने वाला था।
अब अनुपमा क्या करेंगी और वह सागर का बचाव करेंगी या उसे आश्रम से निकाल देंगी या इस गलती के लिए उन्हें माफ कर देंगी। वहीं दूसरी तरफ क्या सागर अपने बचाव के लिए मीनू संग रिश्ते का पूरे आश्रम के सामने खुलासा करेंगे। अब इसके लिए तो अपकमिंग एपिसोड देखना होगा। खबर ये भी कि अगले एपिसोड में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: आश्रम आते ही तोषू ने रची साजिश, सागर-मीनू पर लगाया चोरी का आरोप, क्या करेंगी अनुपमा?












Click it and Unblock the Notifications