Anupama Spoiler: अंश की वजह से खत्म होगा राही और प्रेम का रिश्ता? भाई दूज पर होगा बड़ा ड्रामा
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर नया ड्रामा देखने को मिलेगा। लेकिन इस बार अंश की वजह से प्रेम और राही के रिश्ते में दरार आ जाएगी। दरअसल, टीवी सीरियल में भी त्योहार का सीजन चल रहा है। ऐसे में अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में भाई दूज सेलिब्रेट होगा।
अनुपमा सीरियल में जब भी कुछ होता है तो एक नया ड्रामा जरूर देखने को मिलता है। ऐसा ही भाई दूज में होने वाला है। दरअसल, आने वाले एपिसोड में प्रेम और राही का रिश्ता बनने से पहले ही टूट जाएगा। ऐसा क्यों होगा आइए जानते हैं।

अनुपमा का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें दिखाया गया है कि भाई दूज वाले दिन अंश किसी काम से घर से बाहर जाता है। लेकिन पीछे से उसे एक लड़का रोककर पैसे मांगने लगता है। अंश अपनी बहनों से बिना टिका कराए ही निकल जाता हैं, क्योंकि उसकी बहन राहा ने कुछ लाने के लिए कहा था।
अंश जैसे ही घर से बाहर निकलता है काफी घंटे बीत जाते हैं वह लौटता ही नहीं। सभी घरवाले परेशान हो जाते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि वह अब तक घर नहीं लौटा। वहीं परेशान घर वालों ने कहा कि अगर उसे जाना ही था तो कम से कम वह टीका लगवाकर ही जाता, लेकिन वह कभी किसी की सुनता ही कहां है।
इधर भाई दूज का मुहुर्त निकलता जा रहा था तो दूसरी तरफ अंश को कुछ लड़के अचानक पीटने आ जाते हैं। वह अकेला पड़ जाता है और लड़के उसकी लगातार पिटाई करते हैं। इसकी भनक अंश की बहन राही को लग गई और वह अपने भाई को बचाने के लिए पहुंची। इसके बाद राहा जब अपने भाई को घर ले जाएगी तो एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
ट्विस्ट ये है कि जब राही अंश को इस हालत में घर ले जाएगी तो परिवार वाले परेशान हो जाएंगे कि आखिर अंश की ऐसी हालत कैसे हुई। इसके बाद जब उससे पूछा कि ये किसने किया तो जवाब देने के बजाय राही ने प्रेम की तरफ इशारा किया और फिर उसे जोर से धक्का देकर कहा कि ये सब इसने किया। हालांकि फैंस को ये अंश की एक बड़ा चाल लगी। अब देखना होगा कि क्या सच में अंश की चाल कामयाब हो पाएगी।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: चोरी करने के बाद राही करेगी ऐसी हरकत, शाह परिवार को लगेगा झटका, होगा बड़ा बवाल












Click it and Unblock the Notifications