Anupama Spoiler Alert: राही को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करेगा प्रेम, लेकिन खुश हो जाएगी माही

Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली के फेमस टीवी सीरियल अनुपमा में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलते हैं। सीरियल की कहानी को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए एक लव स्टोरी शुरू हो गई है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम अब राही को प्रपोज करेगा। लेकिन इसी के साथ अनुपमा को बड़ा झटका लगेगा।

अनुपमा का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। जिसमें दिखाया गया है कि अनुपमा किचन जाती हैं इस दौरान वह काफी कंफ्यूज होती हैं। जानकी बेन अनुपमा से पूछती हैं कि क्या हुआ तभी अनुपमा पूछती हैं कि, प्रेम कैसा लड़का है? जानकी बेन को लगता है कि अनुपमा माही के लिए पूछ रही हैं।

Anupama

जानकी बेन ने अनुपमा से कहा, 'मुझे नहीं लगता प्रेम माही से प्यार करता है। बल्कि प्रेम राही से ज्यादा प्यार करता है।' जानकी बेन के इस उलझन वाले जवाब से अनुपमा और ज्यादा कंफ्यूज हो जाएगी कि आखिर वह अब किसका साथ दे।

एक तरफ अनुपमा को गलतफहमी हो जाएगी तो वहीं दूसरी तरफ राही को प्रपोज करने के लिए प्रेम पूरा प्लान बना लेगा। वह राही के कमरे में जाकर उसे रिंग देता है और कहता है कि, यह अंगूठी रख लो, तुम्हें जब ठीक लगे तब जवाब दे देना। इसके बाद राही उलझन में पड़ जाती है और शर्माते हुए अंगूठी लेकर अपने कमरे में चली जाती है।

जैसे ही राही अपने कमरे में गई तो उसके हाथ से अंगूठी गिर जाएगी। लेकिन फिर प्रेम आ जाता है और स्पेशल तरह से पैर के बल झूककर उसे प्रपोज करेगा। लेकिन इस बीच अचानक माही आ जाती है जिसे लगता है कि प्रेम उससे प्यार करता है। उसे लगता है कि प्रेम राही को नहीं बल्कि उसे प्रपोज कर रहा है।

माही प्रेम से काफी प्यार करती है और उसे ऐसा लगता है कि प्रेम भी उससे ही प्यार करता है। अब ये सब अनुपमा की आंखों के सामने जब होता है तो वह परेशान हो जाती है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में ये लव स्टोरी की कहानी किस मोड़ पर जाएगी।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: राही और प्रेम बिताएंगे रोमांटिक पल, क्या दोनों के बीच बढ़ेगा प्यार? माही को लगेगा झटका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+