Anupama Spoiler alert: अनुज और अनुपमा को करीब लाएगा बा और बाबूजी का घर छोड़ने का फैसला, शो में नया ट्विस्ट
Anupama Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो आ चुका है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल में अब वो सीन आने वाला है जब बापूजी और लीला बा घर छोड़कर चले जाएंगे। शाह निवास में लगातार उन्हें नजर अंदाज किया जाना घर के बुजुर्गों को रास नहीं आएगा और वो हर छोटी बड़ी चीज के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद घर छोड़कर चले जाएंगे। सीरियल के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि मंगलवार को काफी सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
स्पॉयलर में दिखाया गया है कि अनुपमा मंदिर गई होगी जब उसे वहां पर लीला बा का फोन मिलेगा। वो बा और बापूजी की तस्वीर दिखाकर वहां लोगों से पूछेगी कि क्या किसी ने उन्हें देखा है मगर कोई भी सुराग नहीं मिलेगा। इस बीच उसे बा का छाता भी वहीं पर पड़ा मिलेगा।

अनुपमा समझ जाएगी कि उसकी बा और बापूजी घर छोड़कर चले गए हैं। अनुपमा मन ही मन यह सोचकर दुखी होगी कि बा और बापूजी कितने ज्यादा दुखी होंगे कि उन्होंने किसी को बताना भी जरूरी नहीं समझा।
उधर होटल में अनुज कपाड़िया अपनी बेटी के पागलपन से बुरी तरह तंग आ चुका है। क्योंकि आध्या फिर वही रट पकड़ लेगी कि पॉप्स अब हमें अमेरिका चलना चाहिए। अनुज कपाड़िया अपनी बेटी को समझाएगा कि अभी उसकी तबीयत ठीक नहीं है और इस वक्त यात्रा करना सही नहीं होगा।
इस पर आध्या चिल्लाकर अपने पापा को जवाब देगी कि ये बोलिये ना कि आपका अनुपमा से दूर जाने का मन ही नहीं है। अनुज कपाड़िया अपनी बेटी को कुछ जवाब दे उससे पहले ही उसका फोन बजेगा और कॉल पिक करते ही उसे एक शॉकिंग न्यूज मिलेगी।
बापूजी की तलाश में अनुज और अनुपमा फिर से एक होंगे। इतना ही नहीं वो वनराज को भी साथ लेंगे। अनुज कपाड़िया बिना देर किए सीधा बाहर की तरफ दौड़ेगा। प्रोमो में आगे दिखाने को मिलेगा कि अनुज कपाड़िया शाह निवास पहुंचेगा और वनराज शाह से फौरन साथ चलने को कहेगा।
वनराज के वजह पूछने पर अनुज कपाड़िया उससे कहेगा कि अभी वजह मत पूछो और चुपचाप मेरे साथ चलो वरना जिंदगी भर तुम्हें पछतावा होगा। अब देखना होगा कि क्या अनुज कपाड़िया और अनुपमा वनराज शाह के साथ मिलकर बा और बापूजी को ढूंढ भी पाएंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications