Anupama Spoiler Alert: आध्या को ढूंढने के बाद अनुपमा की हो जाएगी मौत! अब क्या करेंगे अनुज?
Anupama Spoiler Alert: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली सीरियल अनुपमा में छाई हुई हैं। उनकी जबरदस्त एक्टिंग फैंस को काफी पसंद है। यही वजह है कि टीवी सीरियल अनुपमा को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब मेकर्स ने सीरियल का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। आइए जानते हैं कि अगले एपिसोड में क्या होने वाला है।
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में कई सारे नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। दरअसल, अनुपमा लगातार आध्या को ढूंढने की कोशिश कर रही है। वह चाहती है कि अनुज और आध्या मिल जाएं। प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा आध्या को अनुज से मिलाती है। लंबे समय के बाद पिता-बेटी एक साथ मिलकर खूब रोने लगते हैं।

अनुज और आध्या को साथ देखकर अनुपमा अपने आंसू नहीं रोक पाती। ऐसे में अनुपमा दोनों को अकेले में वक्त बीताने के लिए उन्हें छोड़ देती हैं। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जिसे देखने के बाद फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल, अनुपमा की तबीयत खराब होती है और वह अचानक बेहोश हो जाती है। ये देखकर अनुज और आध्या परेशान हो गए।
दरअसल, अनुपमा को एक गंभीर बीमारी होती है। जैसे ही अनुज डॉक्टर के बाद उनका इलाज कराने जाएंगे तो उन्हें ऐसी बीमारी के बारे में पता चलेगा जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अब इस प्रोमो के सामने आने के बाद अनुपमा के फैंस हैरान रह गए। उन्हें लग रहा है कि कहीं अनुपमा मर तो नहीं जाएगी। देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है।
इस प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि अनुपमा यानी रुपाली गांगुली शो छोड़ सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो फैंस निराश हो सकते हैं। अब आने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा कि अनुपमा को ऐसी कौन सी बीमारी होती है। उनका इलाज कराने के लिए अनुज क्या करेंगे। खैर फैंस को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: कैंटीन कॉन्ट्रैक्ट का सच जानकर हैरान रह जाएगी अनुपमा, अब आएगा ये ट्विस्ट












Click it and Unblock the Notifications