Anupama Spoiler Alert: कैंटीन कॉन्ट्रैक्ट का सच जानकर हैरान रह जाएगी अनुपमा, अब आएगा ये ट्विस्ट
Anupama Spoiler Alert: टेलीविजन के मशहूर सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आपको कुछ दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। जब मीनू के मेडिकल कॉलेज का डीन कॉल करके अनुपमा को बताएगा कि उसे कैंटीन का कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया जा रहा है तो अनु काफी हैरान हो जाएगी।
इसकी वजह ये है कि जब उसने कॉलेज में और डीन के घर पर भी उसे अपने हाथों से बना खाना खिलाया था तो वो उसकी बातों और उसके हाथ के बनाए खाने के स्वाद से काफी खुश नजर आया था। मगर अब जब वो अचानक कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर रहा है तो वो इसकी वजह नहीं समझ पा रही है।

अनुपमा जब परेशान होगी कि वो अब कैसे आशा भवन का हाउस टैक्स भर पाएगी उसी वक्त उसे मनीष गोयनका का फोन आएगा। मनीष उसे बताएंगे कि उन्होंने ऐसे लड़के और लड़कियों के लिए इवेंट रखा है जिनका कोई भाई-बहन नहीं है औऱ जो अकेले हैं।
इस इवेंट में भाइयों को बहनें मिल जाएंगी और बहनों को भाई। ये प्लान अनुपमा को भी अच्छा लगेगा और वह इवेंट में केटरिंग संभालने उदयपुर पहुंच जाएगी। यहां पहुंचने के बाद कुकिंग तो करेगी ही, लेकिन साथ ही साथ इवेंट को जमकर एन्जॉय भी करेगी।
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अभिरा और रूही के साथ अनुपमा जमकर डांस करेगी और बाद में रूही को जिंदगी के कुछ सबक सिखाएगी। अनुपमा को पांच पन्नों का भाषण तो पहले से मशहूर है मगर यहां पर वो रूही को कुछ ऐसी बातें बताएगी जिससे वो अपनी निजी जिंदगी को थोड़ा सुधार सके।
दादी सा समेत पूरा परिवार इस इवेंट में नाचेगा-गाएगा और खुशियों के रंग में रंग जाएगा। घर के सभी मर्दों को सूटेड-बूटेड देखकर अनुपमा अपने अनुज को मिस करने लगेगी और तभी एक चमत्का होगा।
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुपमा के सामने उसका अनुज क्लीन शेव में बिलकुल सजा-धजा खड़ा होगा। अनुपमा की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अनुपमा और अनुज साथ में डांस करेंगे और अनुज अपनी अनु का हाथ चूमेगा। दोनों के बीच फिर एक बार वही केमिस्ट्री देखने मिलेगी जिसकी फैंस को बहुत वक्त से जरूरत थी।
मगर फिर एक शॉकिंग ट्विस्ट आएगा, अनुपमा का सपना टूटेगा और उसे समझा आएगा कि यह उसका भ्रम था, जो इस इवेंट में पहुंचा है वो अनुज नहीं बल्कि वनराज शाह है। लेकिन वनराज वहां क्या कर रहा है? जानेंगे अगले एपिसोड में।












Click it and Unblock the Notifications