'अनुपमा' ने पैर छूकर लिया पति का आशीर्वाद, टीवी की बहू पर भड़के फैंस, कहा- 'पति भगवान है क्या?'

Rupali Ganguly Viral Video: टीवी की सबसे संस्कारी बहू कही जाने वाली अनुपमा यानि रुपाली गांगुली को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस वक्त ये शो टीआरपी के मामले सबसे आगे है। सबकी फेवरेट अनुपमा एक बार फिर चर्चा में आ गईं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपने पति के पैर छूते हुए नजर आईं।

विरल भयानी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में रुपाली गांगुली अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके पति एयरपोर्ट पर छोड़ने आए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आईं। इसके बाद जैसे ही रुपाली ने अपने पति के पैर छूए तो उसके तुरंत बाद उनके बेटे ने भी अपने पिता का आशीर्वाद लिया।

rupali ganguly

वीडियो में रुपाली गांगुली खुलकर अपने पति पर प्यार बरसा रही हैं। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ फ्लाइट के लिए रवाना हो जाती हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां कुछ लोग एक्ट्रेस के इस अंदाज पर खुलकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को रुपाली का ये अंदाज खास पसंद नहीं आया।

रुपाली गांगुली की इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वास्तव में इसकी जरूरत नहीं, इसमें ऐसा कुछ नहीं जिसकी तारीफ करनी चाहिए।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सब करना ही है तो सबके सामने करने की क्या जरूरत है घर में करो।' एक ने लिखा, 'ये कैसा माइंडसेट है कि पति के आशीर्वाद से ही महिला को सक्सेस मिलती है।' इस तरह से कमेंट कर लोग एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि, रुपाली गांगुली ने अब तक कई टीवी सीरियल में काम किया लेकिन अनुपमा से उन्हें काफी पसंद किया जाने लगा। इस शो में दिखाया गया है कि कैसे एक्ट्रेस एक फैमिली ड्रामा में फंस गई। वहीं बीते कुछ वक्त से लोग इस सीरियल कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह है कि अनुज और अनुपमा के बीच दूरी आ गई है। जिसकी वजह वनराज हैं अब देखते हैं कि आने वाले दिनों में सीरियल की कहानी में क्या नए बदलाव आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+