अंधी मां को कंधे पर ले जा रहे बेटे से अनुपम खेर ने किया ये वादा, वायरल हुआ पोस्ट

Bollywood News, Entertainment, बॉलीवुड, Anupam Kher, अनुपम खेर, Anupam Kher Tweet, Anupam Kher Post,

मुंबई, 4 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर एक ऐसे अभिनेताओं में शामिल हैं जो कि, अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। उनका यही बेबाक अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आता है। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की मदद करने की इच्छा व्यक्त की जो अपनी अंधी मां को कंधे पर उठाकर तीर्थ यात्रा के लिए ले जा रहा है।

अनुपम खेर इस शख्स की करना चाहते हैं मदद

अनुपम खेर इस शख्स की करना चाहते हैं मदद

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने पोस्ट के जरिए किसी ना किसी तरह के सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखते हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक मुद्दों पर जानकारी भी साझा करते हैं। लेकिन इस बार एक्टर ने अपने पोस्ट के जरिए एक आदमी की मदद करने की इच्छा जाहिर की। अभिनेता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुपम खेस ने शेयर किया पोस्ट

अनुपम खेस ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि, अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया। कैलाश गिरि ब्रह्मचारी नाम के एक व्यक्ति के बारे में बात की है। जो कि, अपनी अंधी मां को अपने कंधों पर उठाकर तीर्थ यात्रा पर ले जा रहे हैं। उन्हें आधुनिक श्रवण कुमार कहा जा रहा है। अनुपम खेर ने उस आदमी की मदद करने का बीड़ा उठाया।

अनुपम खेर ने जताई ये इच्छा

उस शख्स की तस्वीर शेयर करते हुए अनुपम खेर ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा कि, "तस्वीर में विवरण विनम्र है! प्रार्थना करें कि यह सच हो! इसलिए अगर कोई इस आदमी का ठिकाना ढूंढ सकता है तो कृपया हमें बताएं। @anupamcares सम्मानित किया जाएगा। जीवन भर देश के किसी भी तीर्थ यात्रा के लिए अपनी मां के साथ उनकी सभी यात्राओं को प्रायोजित करने के लिए। #MondayMotivation।"

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

जिस शख्स की ये तस्वीर वायरल हो रही है उन्होंने एक नारंगी रंगी की एक लंगोटी पहनी हुई है। जिसमें वह अपने कंधों पर बांस के डंडे में दोनों टेकरियां उठाए नजर आ रहे हैं। एक टोकरी में उन्होंने समान रखा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर उनकी अंधी मां बैठी हुई नजर आ रही हैं।

अनुपम खेर के पोस्ट ने फैंस को किया प्रभावित

अनुपम खेर के पोस्ट ने फैंस को किया प्रभावित

अनुपम खेर के इस पोस्ट पर उनके फैंस काफी प्रभावित हुए। एक यूजर ने अभिनेता की तारीफ कर कमेंट कर लिखा- "आज के श्रवण कुमार .... अनुपमजी ईश्वर से प्रार्थना ह की उनकी और आप की जल्‍द मुलकात हो।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "माता-पिता के लिए इस तरह की भक्ति देखकर बहुत गर्व होता है एक महान बयान और घोषणा.. हम आपसे प्यार करते हैं सर"।

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट

वहीं अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' में देखा गया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही 'द सिग्नेचर' में नजर आएंगे। जिसका हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+