'Cycling के फायदे और सरकार के लिए इसके नुकसान...,' अनुपम खेर ने पेश किया व्यंग, VIDEO
मुंबई, 21 अप्रैल: 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने 'व्यंग' ने फैंस को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, जिस साइकिल को लोग हेल्दी लाइफ स्टाइल का हिस्सा मानते हैं, उसी साइकिल को अनुपम खेर ने किसी भी देश की अर्थव्यवस्था (GDP) के लिए बेहद हानिकारक बताया है। हालांकि, अनुपम खेर ने वीडियो के आखिरी में स्पष्ट करते हुए कहा, 'यह महज एक व्यंग था, आप इसे सीरियसली मत लेना और मुझे ये मत बोलना शुरू कर देना कि साइकिल वालों का मजाक उड़ा रहा है। गरीबों का मजाक उड़ा रहा है।'

'Cycling के फ़ायदे और सरकार की लिए इसके नुक़सान'
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में लिखा, 'पेश है एक व्यंग! Cycling के फ़ायदे और सरकार की लिए इसके नुक़सान!!! शेएर करिए और एंजोय करिए......'

Cycling किसी भी देश की GDP के लिए हानिकारक
वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं, 'साइकलिंग किसी भी देश की अर्थव्यव्साथा यानी कि GDP के लिए बेहद हानिकारक है। यह हास्यप्रद लगता है, लेकिन ये सत्य है, कटु सत्य है। एक साइकिल चलाने वाला देश के लिए बहुत बड़ी आपदा है। क्योंकि वो गाड़ी नहीं खरीदता, लोन नहीं लेता, वो गाड़ी का बीमा नहीं करवाता। वो तेल नहीं खरीदता, वो गाड़ी की सर्विस नहीं करवाता वो पैसे देकर गाड़ी पार्क भी नहीं करवाता और तो और वो मोटा भी नहीं होता।'

'स्वस्थ व्यक्ति अर्थव्यवस्था के लिए बिल्कुल सही नहीं'
अनुपम खेर आगे कहते हैं, 'यह सत्य है की एक स्वस्थ व्यक्ति अर्थव्यवस्था के लिए बिल्कुल सही नहीं है, क्योंकि वो दवाइयां नहीं लेता क्योंकि उसे जरूरत ही नहीं पड़ती। वो अस्पताल नहीं जाता, क्योंकि उसे जरूरत ही नहीं पड़ती। वो डॉक्टर से नहीं मिलता, क्योंकि उसे जरूरत ही नहीं पड़ती। वो राष्ट्र की GDP में कोई योगदान नहीं दे रहा।'

'यह एक व्यंग था, इसे सीरियस मत लेना'
अनुपम खेर अपने व्यंग को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, 'इसके विपरीत फास्ट फूड की दुकान 30 नौकरियां पैदा करती है। 10 ह्रदय चिकित्सक, 10 तंत्र चिकित्सक, 10 वजन घटाने वाले अलग-अलग तरीके के लोग। पर पैदल चलने वाला इससे भी ज्यादा खतरनाक है. क्योंकि पैदल चलने वाला साइकल भी नहीं खरीदता।' अनपुम खेर कहते हैं, 'यह एक व्यंग था इसमें से कोई लोग इसे सीरियस मत लेना ये मत समझ लेना की ये साइकल वालों का मजाक बना रहा है, गरीबों का मजाक बना रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications