अनुपम खेर की The Kashmir Files ने पहले दिन की रिकार्ड तोड़ कमाई, कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी है फिल्म
नई दिल्ली, 12 मार्च । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" ''शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन कमाई के मामले में जबरदस्त कलेक्शन किया है। कम स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म ने बढि़या ओपनिंग की है।

पहले दिन TheKashmirFiles ने कितनी की कमाई
पहले दिन TheKashmirFiles ने कितनी की कमाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹3.55 करोड़ का कलेक्शन किया। द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के इर्द-गिर्द घूमती है।

The Kashmir Files के कलाकार
विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और भाषा सुंबली भी हैं। चिन्मय मंडलेकर भी फिल्म का हिस्सा हैं।
Recommended Video

पहले दिन फिल्म ने सरप्राइज दिया
फिल्म के रिलीज के बाद एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा The Kashmir Files ने पहले दिन एक बड़ा सरप्राइज दिया...। महज 630 स्क्रीन पर रिलीज होने के बावजूद, फिल्म ने पहले दिन अपनी ताकत दिखा दी। एक दिन में 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
#TheKashmirFiles springs a BIGGG SURPRISE on Day 1… Despite limited showcasing [630+ screens], the film goes from strength to strength during the course of the day… Evening and night shows EXTRAORDINARY… SOLID GROWTH on Day 2 and 3 is a surety… Fri ₹ 3.55 cr. #India biz. pic.twitter.com/mGu4pxK7MW
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 12, 2022
फिल्म में अनुपम खेर ने निभाई है ये भूमिका
फिल्म में अनुपम खेर पुष्कर नाथ पंडित की भूमिका निभा रहे हैं। भाषा सुंबली ने उनकी बहू, शारदा पंडित की भूमिका निभाई है, जिनके बेटे - शिव और कृष्ण - त्रासदी के बाद अलग-अलग भाग्य से मिलते हैं। चिन्मय ने फारूक मलिक बिट्टा को एक आतंकवादी और पलायन के पीछे दिमाग की भूमिका निभाई। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं

द कश्मीर फाइल्स
द कश्मीर फाइल्स का निर्माण ज़ी स्टूडियोज और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण इसमें देरी हो गई।

1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है ये फिल्म
द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है। इस फिल्म की स्टोरी इतिहास में सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक कि दशकों तक कश्मीरी और बाकी लोगों के दिलों दिमाग में जिंदा रहेगी। कश्मीर के नरसंहार, आतंक को देखकर हर किसी का दिल दहल गया।
मैं ऐसी फिल्म में काम नहीं करूंगा....अक्षय कुमार ने समझाया कैसे "बजट हिट तो फिल्म हिट"












Click it and Unblock the Notifications