अनुपम खेर ने मनाया कश्मीरी पंडितों का त्योहार, टीका लगाते हुए मां बोलीं- 'बुढ़ापे में तो खुश हो जा'
एक्टर अनुपम खेर ने कश्मीरी पंडितों का त्योहार मनाते हुए इसकी झलक अपने फैंस के साथ शेयर भी की है। आशीर्वाद देते हुए उनकी मां ने कुछ ऐसा कह दिया, कि अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई, 1 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपनी जिंदगी से फैंस को रूबरू करवाते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने कश्मीरी पंडितों का मशहूर त्योहार पण पोषते मनाया। एक्टर ने इसकी झलक अपने फैंस के साथ शेयर भी की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर की मां पूजा-पाठ करते हुए उन्हें टीका लगा रहा हैं और प्रसाद भी खिला रही हैं। इस दौरान अनुपम खेर की मां ने उन्हें कुछ ऐसा बोल दिया कि वे भी हैरान रह गए। फैंस को मां-बेटे का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

कश्मीर में हैं अनुपम खेर
अनुपम खेर फैंस के पसंदीदा एक्टर हैं। 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म में अपनी अदाकारी से एक्टर ने फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया था। एक्टर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इस कड़ी में हाल ही में उन्होंने फैंसे के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कश्मीरी पंडितों का प्रसिद्ध त्योहार पण पोषते मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
पूजा कर प्रसाद खिला रहीं मां
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर की मां उन्हें प्रसाद खिला रही हैं और टीका भी लगा रही हैं। साथ ही एक्टर को खूब सारा आशीर्वाद भी दे रही हैं। इस बीच आशीर्वाद देते-देते एक्टर की मां बोल पड़ती हैं कि बुढ़ापे में तो खुश हो जा। अनुपम खेर ये सुनकर थोड़ी देर के लिए तो सन्न ही रह जाते हैं।

'बुढ़ापे में तो खुश हो जा'
एक्टर ने इस वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है, जिसके अंत में वे बता भी रहे हैं कि उनकी मां ने उन्हें ऐसा कहा। अनुपम कहते हैं कि बड़ा अच्छा लग रहा था। मं आशीर्वाद पर आशीर्वाद दे रही थी और फिर अचानक बीच पूजा में मां ने कहा बुढ़ापे में तो ख़ुश हो जा। इसके बाद एक्टर लिखते हैं कि ये क्या बात हुई।

मां ने दिया था आदेश
वीडियो को कैप्शन देते हुए अनुपम कश्मीरी पंडितों के एक महत्वपूर्ण त्योहार को लेकर लिखते हैं कि पण पोषते काफी अहम होता है। इस साल ये त्योहार गणेश चतुर्थी के दिन ही आया है। मां ने आदेश दिया कि मैं पूजा के लिए तैयार हो जाऊं। सारी पूजा कश्मीर में हुई। बड़ा अच्छा लग रहा था। इसके बाद अनुपम खेर ने फैंस को बताया कि बीच पूजा में उनकी मां ने कहा कि बुढ़ापे में तो खुश हो जा।

फैंस को भा रहा मां-बेटे का अंदाज
अनुपम खेर का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसके साथ ही वे इसपर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस को अनुपम और उनकी मां का ये वीडियो काफी भा रहा है। लोग एक्टर को शुभकामनाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications