Anupam Kher Caste: अनुपम खेर की क्या है जाति? कौन सा धर्म मानते हैं एक्टर? बेटे ने सरेआम क्यों जड़ा थप्पड़?

Anupam Kher Caste and Religion: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर खेर इस समय सोशल मीडिया पर जमकर छाए हुए हैं। पापा-बेटे का एक हल्का-फुल्का और बेहद एंटरटेनिंग वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे।

अनुपम खेर और सिकंदर खेर का वीडियो हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो में अनुपम खेर और सिकंदर खेर, दोनों के बीच की दोस्ती, नोकझोंक और जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में सिकंदर खेर मजाक-मजाक में अपने पिता के गाल पर हल्का सा थप्पड़ मारते नजर आते हैं। इस पर अनुपम खेर भी उसी शरारती अंदाज में मजेदार रिएक्शन देते हैं, जिससे माहौल और भी दिलचस्प हो जाता है।

Anupam Kher Caste

दांत निकलवाने की कहानी से शुरू हुआ था मजाक

क्लिप की शुरुआत में अनुपम खेर बताते हैं कि हाल ही में दांत निकलवाने की वजह से उनका एक गाल सुन्न है। इसी बात को पकड़ते हुए सिकंदर शरारती लहजे में पूछते हैं- क्या किसी ने अपने पापा को उल्टे हाथ का थप्पड़ मारा है? इस पर अनुपम खेर हंसते हुए जवाब देते हैं- ज्यादा जोर से मारा तो मैं भी पलटकर मारूंगा और नाक तोड़ दूंगा।

'इस थप्पड़ की गूंज हमेशा याद रहेगी'

-वहीं बेटे सिकंदर खेर से थप्पड़ खाने के बाद पापा अनुपम खेर मजाकिया अंदाज में नाटकीय अभिनय करते हैं और कहते हैं- इस थप्पड़ की गूंज मुझे हमेशा याद रहेगी। जब सिकंदर दोबारा ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो अनुपम खेर तुरंत उनका हाथ पकड़ लेते हैं और हंसते हुए कहते हैं- नहीं बेटा, अब ऐसा मत करना।

-इस पूरे वीडियो में अनुपम खेर और सिकंदर खेर के बीच का अपनापन, सहजता और प्यार साफ झलकता है। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और इसे रियल और प्योर फादर-सन बॉन्ड बता रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग अनुपम खेर और सिकंदर खेर के बारे में तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

अनुपम खेर की पर्सनल लाइफ

-हिमाचल प्रदेश के शिमला में अनुपम खेर का जन्म हुआ था। उनके पिता पुष्कर नाथ खेर, वहीं फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में क्लर्क की नौकरी करते थे। अनुपम खेर की मां दुलारी देवी एक हाउसवाइफ रही हैं।

-अनुपम खेर को शुरू से ही कहीं न कहीं इस बात का एहसास था कि उन्हें कोई नौकरी नहीं करनी बल्कि कैमरे के सामंने अपना टैलेंट दिखाना है। आखिरकार पंजाब यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के बाद अनुपम खेर ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ी और एक्टिंग की तरफ मुड़ गए।

क्या है अनुपम खेर की जाति?

अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित परिवार से हैं। उनका सरनेम-खेर, कश्मीर घाटी के उस हिंदू ब्राह्मण समुदाय में आम है, जो पंडित के रूप में उनकी जड़ों को दिखाता है। ये एक ऐसा समूह है जो ज्ञान और बुद्धि के लिए जाना जाता है, जिसके बारे में वह अक्सर बात करते हैं।

कौन सा धर्म फॉलो करते हैं अनुपम खेर?

अनुपम खेर हिंदू धर्म को मानते हैं और वे एक कश्मीरी पंडित (ब्राह्मण) परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वो हिंदू धर्म और संस्कृति को एक जीवन प्रणाली के रूप में देखते हैं, जिस पर उन्होंने अपनी राय भी व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+