अपने बच्चे ना होने पर अनुपम खेर का छलका दर्द, 69 साल में एक्टर को खलती है कमी, कहा-'मैं सिकंदर से खुश नहीं...'

Anupam Kher: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने साल 1985 में किरण खेर से शादी की थी। जब कपल की शादी हुई थी उस वक्त किरण एक बच्चे की मां थी। लेकिन बावजूद इसके अनुपम खेर ने उनके बेटे को अपनाया और उसे अपना नाम दिया था। अब हाल ही में एक्टर ने अपने बच्चों पर बात की।

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अनुपम खेर ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की। एक्टर से जब पूछा गया कि क्या आप बच्चा ना होना मिस करते हैं? तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे पहले महसूस नहीं होता था, अब कभी-कभी होता है। ये इसीलिए नहीं है कि मैं सिकंदर से खुश नहीं हूं। लेकिन मुझे लगता है कि बच्चे को बढ़ता देख, उसके साथ बॉन्डिंग बनाकर अच्छा लगता है ये बिल्कुल सच है।'

Anupam Kher

अनुपम खेर ने आगे कहा, 'मैं चाहता तो इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता था। ठीक है किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता, किसी को जमीन किसी को आसमान नहीं मिलता। ये मेरी जिंदगी में ट्रेजेडी नहीं है। लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि ये जिंदगी में अच्छी चीज होती है।'

उन्होंने बताया कि पहले उन्हें इसका खालीपन का एहसास नहीं हुआ क्योंकि उनका ध्यान अपने काम पर था। एक्टर ने कहा, "इस पूरे समय, मैं काम में बेहद व्यस्त था, लेकिन जब मैं 50-55 पर पहुंच गया, तो मुझे खालीपन महसूस होने लगा। ऐसा ज्यादातर इसलिए हुआ क्योंकि किरण व्यस्त हो गईं और सिकंदर भी। हम बच्चों के साथ बहुत काम करते हैं, और कभी-कभी जब मैं अपने दोस्तों के बच्चों को देखता हूं तो मैं वो बॉन्ड बहुत मिस करता हूं।"

अनुपम की पहली शादी अभिनेत्री मधुमती कपूर से हुई थी,लेकिन कुछ सालों बाद अलग हो गए। कहा जाता है कि दोनों एकसाथ खुश नहीं थे इसलिए कुछ समय बाद रिश्ते में खटास आने लगी थी। वहीं किरण की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी। दोनों का बेटा हुआ जिसका नाम सिकंदर है। लेकिन बाद में कपल का तलाक हो गया था। इसके बाद किरण खेर से अनुपम खेर की शादी हो गई।

ये भी पढ़ें: Anupam Kher के मुंबई वाले ऑफिस में हुई चोरी, लाखों रुपये का कीमती सामान उड़ाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+