Anunay Sood Death Reason: 13 दिन बाद सामने आया अनुनय सूद की मौत का सच, इस वजह से गई थी इंफ्लूएंसर की जान
Anunay Sood Death Reason: फेमस ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन 6 नवंबर 2025 को हुआ। वे 32 साल के थे। उन्होंने अमेरिका के लास वेगास में अपनी अंतिम सांस ली। लेकिन तब उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया। अब उनके निधन के 13 दिन लास वेगास की आउटलेट 8न्यूज़नाऊ ने पुलिस रिपोर्टों के हवाले से उनकी मौत के कारण की जानकारी शेयर की है।

कैसे मिली अनुनय सूद की जानकारी?
न्यूज पोर्टल ने अनुनय की मौत का कारण ड्रग ओवरडोज बताया। वहीं पुलिस दस्तावेज़ों के अनुसार, 4 नवंबर को वेन लास वेगास क्षेत्र में अधिकारियों को अनुनय सूद बेहोशी की हालत में मिले थे। उनके पास से संदिग्ध नारकोटिक्स बरामद हुआ। अनुनय अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के मुताबिक लास वेगास कॉन्कोर्स 2025 कार शो में शिरकत करने गए थे।
गवाहों ने क्या बताया?
पुलिस को दिए बयान में एक महिला, जो अनुनय के साथ रुकी हुई थी। उसने बताया कि उनके ग्रुप ने सुबह करीब 4 बजे कैसीनो फ्लोर पर एक अज्ञात व्यक्ति से उस पदार्थ को खरीदा था। जिसे वे कोकीन मान रहे थे। महिला के मुताबिक, अनुनय वह और एक अन्य साथी ने उस पदार्थ को लिया और फिर सो गए। करीब एक घंटे बाद जब दोनों महिलाएं उठीं, तो अनुनय बेहोश अवस्था में पाए गए। जांच के दौरान पुलिस ने एक छोटा बैग भी बरामद किया जिसमें सफेद पाउडर था, साथ ही ऐसे साक्ष्य मिले जो संकेत देते हैं कि उस पदार्थ का सेवन सूंघकर किया गया था।
जांच जारी, रिपोर्ट का इंतजार
लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने एक गैर-आपराधिक मेडिकल रिपोर्ट दर्ज की है। मृत्यु का आधिकारिक कारण अभी तय नहीं हुआ है, क्योंकि टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट आने में समय लग सकता है। सोमवार तक किसी भी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।परिजनों की प्रतिक्रिया और अनुनय की उपलब्धिया
अनुनय सूद के परिवार और करीबी दोस्तों ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने प्रशंसकों से प्रार्थना की कि वे गोपनीयता बनाए रखें और उनके निवास स्थान के बाहर एकत्रित न हों।
अनुनय सिर्फ एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर नहीं थे, बल्कि एक फोटोग्राफर, उद्यमी और ग्लोबल कंटेंट क्रिएटर भी थे। इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ उन्होंने डिजिटल दुनिया में मजबूत पहचान बनाई। वे लगातार 2022, 2023 और 2024 में फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में शामिल रहे। उन्होंने अब तक 46 देशों की यात्रा की थी और उनका सपना सभी 195 देशों को घूमने का था। इसके साथ ही उन्होंने दुबई में एक डिजिटल परफॉरमेंस और मार्केटिंग एजेंसी भी स्थापित की थी।












Click it and Unblock the Notifications