फिल्मों में नहीं आती नजर फिर भी अंशुला कपूर की करोड़ों में है कमाई, आखिर ऐसा क्या करती हैं काम?
Anshula Kapoor Birthday: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी अंशुला कपूर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं लेकिन फिर भी उन्होंने स्टार किड से अलग अपनी एक पहचान बनाई है। अंशुला कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ एक खास बॉन्डिंग भी शेयर करती हैं। वह अपने भाई अर्जुन के काफी करीब हैं। इतना ही नहीं वह अपनी लाइफ में बेहद सक्सेसफुल भी हैं।
4 साल की उम्र में हो गया था पैरेंट्स का तलाक
अंशुला कपूर का जन्म 29 दिसंबर 1992 में हुआ था। ऐसे में आज अंशुला अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 1996 में जब अंशुला महज चार साल की थी, तब उनके माता-पिता बोनी कपूर और मोना शौरी के बीच तलाक हो गया था। उस समय अर्जुन कपूर की उम्र 7 साल थी। उसी साल बोनी ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी कर ली थी।

बचपन से पढ़ाई मेंअव्वल थीं अंशुला कपूर
अंशुला कपूर की मां का साल 2012 में कैंसर के चलते निधन हो गया था। ऐसे में बेहद कम उम्र में ही अंशुला ने काफी कठिन समय देखा था। अंशुला कपूर बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं। अंशुला ने न्यूयॉर्क के बर्नार्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन की है, जहां लगातार तीन साल तक एकेडमिक्स में बेहतर परफार्मेंस के कारण उन्हें मैरिट सर्टिफिकेट भी मिला है।
गूगल में मौटी सैलरी पर काम करती थीं अंशुला
आपको बता दें कि अंशुला कपूर ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद करीब 5 महीने तक गूगल में काम किया था जहां उनकी सैलरी लाखों में थी। उन्होंने एडवर्ड्स के लिए एक रिप्रेजेंटेटिव के रूप में भी काम किया है। यहां से भी उन्हें मोटी सैलरी मिलती थी।
ऋतिक रोशन के फैशन ब्रांड एचआरएक्स में भी किया काम
इसके बाद अंशुला कपूर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के फैशन ब्रांड एचआरएक्स में शामिल हो गई थीं, जहां उन्होंने एक ऑपरेशन मैनेजर के तौर पर काम किया था। साल 2016 में उन्होंने ये जॉब छोड़ दी थी। अंशुला ने उसी साल एक ऑनलाइन स्टार्ट-अप फैनकाइंड लॉन्च किया था, जो फैंस को उनकी पसंदीदा हस्तियों से जोड़ने में मदद करता है।
14 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं अंशुला
अंशुला कपूर की कुल संपत्ति 14 करोड़ रुपए के आसपास है। अंशुला कपूर भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। खबर है कि अंशुला कपूर सोशल मीडिया से मोटी कमाई करती हैं। अंशुला कपूर के पास बीएमडब्ल्यू एक्स3 कार है जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है। आपको बता दें कि अंशुला के पास मुंबई के जुहू इलाके में अपना खुद का एक 3बीएचके आलीशान फ्लैट भी है।












Click it and Unblock the Notifications