कंडोम के विज्ञापन में अन्नू कपूर ने कही ऐसी बात, इंटरनेट पर मचा बवाल, वीडियो हुआ वायरल
Annu Kapoor Condom Advertisement: हिंदी फिल्मों के दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता है। वह बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। हालांकि दमदार अभिनय करने वाले अन्नू कपूर इस समय एक विज्ञापन के चलते सुर्खियों में छा गए हैं।
अन्नू कपूर के नए विज्ञापन ने मचाया बवाल
इस विज्ञापन ने अन्नू कपूर को लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। आपको बता दें कि कुछ साल पहले, राजश्री पान मसाला ब्रांड के लिए अन्नू कपूर का एक विज्ञापन 'ये बेटियां हैं' कुछ ही समय में सनसनी बन गया था। वहीं इस बार एक्टर ड्यूरेक्स क्लोज फिट कंडोम के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं जिसके चलते उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

कंडोम के विज्ञापन में समलैंगिक कपल
ड्यूरेक्स क्लोज फिट कंडोम के विज्ञापन में एक समलैंगिक कपल भी दिखाया गया है। इस विज्ञापन में अन्नू कपूर को सफेद कुर्ता-पायजामा और स्लीवलेस जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस विज्ञापन की शुरुआत खास नोट से होती है जिसमें अन्नू कपूर अपने हाथ में एक किताब पकड़े हुए हैं और एक सच्चे दोस्त के गुणों पर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन में अन्नू कपूर ने कही ऐसी बात
विज्ञापन में अन्नू कपूर द्वारा अपने अनोखे अंदाज में कही गई पंक्तियों का पूरा अर्थ अंत में ही पता चलता है जब यह स्पष्ट हो जाता है कि विज्ञापन में जिस सबसे अच्छे दोस्त की बात की गई है वह ड्यूरेक्स क्लोज फिट कंडोम है।
'कंडोम ही आपका सच्चा दोस्त'
विज्ञापन में अन्नू कपूर कहते हैं- एक सच्चा वही है जो हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहता है। वो आपकी जिंदगी में ऐसे फिट हो जाता है जैसे वो आपके शरीर का ही हिस्सा हो। उसके साथ होने से ही खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं। हर पल वो आपका कवच बनकर आपकी सुरक्षा करता है। ड्यूरेक्स क्लोज फिट कंडोम, आपका सच्चा दोस्त।
अन्नू कपूर की हो रही आलोचना
ड्यूरेक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर विज्ञापन का वीडियो पोस्ट किया है। विज्ञापन को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है- नोलन: 0, अन्नू कपूर: 1, जो विज्ञापन में ट्विस्ट को दर्शाता है। अब, अगर नोलन को हिंदी आती, तो शायद वह भी इससे सहमत होते। अन्नू कपूर का ये विज्ञापन देखने के बाद कई लोग उनकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं। इस समय अन्नू कपूर और उनके इस विज्ञापन की चर्चा जोरों पर है।












Click it and Unblock the Notifications