'दूधिया बदन और एक्सप्रेशन से बच्चों को', 69 साल के बॉलीवुड स्टार ने तमन्ना भाटिया पर किया चौंकाने वाला कमेंट!
Annu Kapoor commented on Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड के सीनिएयर एक्टर अन्नू कपूर एक बार फिर अपनी टिप्पणी के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्मों में शानदार अभिनय और दमदार डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर अन्नू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को लेकर ऐसा बयान दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में हिस्सा लेते हुए अन्नू कपूर ने कई विषयों पर खुलकर बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें तमन्ना भाटिया पसंद हैं, तो अन्नू कपूर ने हंसी-मजाक भरे अंदाज़ में कहा, "माशा अल्लाह क्या दूधिया बदन है।" उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूज़र्स इसे मज़ाकिया मान रहे हैं तो कई इसे असहमानीय टिप्पणी कह रहे हैं।
गाने को लेकर की मज़ेदार प्रतिक्रिया
पॉडकास्ट के दौरान शुभंकर मिश्रा ने यह भी बताया कि तमन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी माँ उन्हें गाना "आज की रात मजा हुस्न का" सुना कर सुलाती थीं। इस पर अन्नू कपूर ने हास्यपूर्ण लहजे में कहा, "कितनी उम्र के बच्चे उस गाने से सो जाते हैं? 70 साल का बच्चा भी हो सकता है। मैं खुद 70 साल पुराना बच्चा हूं और 11 साल पुराना बुड्ढा। अगर बहन तमन्ना भाटिया अपने अंदाज़ या दूधिया चेहरे से बच्चों को सुला रही हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है।"
अंत में अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, "अगर उनकी कोई इच्छाएँ हों, तो भगवान उन्हें सामर्थ्य दें कि वे उन्हें पूरा कर सकें। यही उनके लिए मेरा आशीर्वाद है।"
सोशल मीडिया पर बंटा हुआ रिएक्शन
इस पूरे इंटरव्यू के अंश अब वायरल क्लिप्स के रूप में इंटरनेट पर छाए हुए हैं। जहां कुछ लोग अन्नू कपूर की वाक्पटुता और ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे अनुचित और असंवेदनशील कहकर आलोचना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications