सुशांत सिंह राजपूत की एक्स अंकिता लोखंडे की बढ़ी मुश्किलें, क्या सही थीं रिया चक्रवर्ती? पुराने मामले में मोड़

Ankita Lokhande on Sushant Singh Rajput Claustrophobia: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड जगत समेत फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था। एक्टर का अचानक यूं चले जाना सबसे गमगीन कर गया। मगर एक्टर के जाने के बाद कई बातें सामने आईं, जिनमें से एक एक्टर का क्लॉस्टेरोफोबिया भी था।

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि एक्टर क्लॉस्टेरोफोबिया नामक बीमारी से जूझ रहे थे। मगर जल्द ही रिया को झूठा साबित कर दिया गया और ये काम किसी और ने नहीं बल्कि सुशांत की लॉन्ग टाइम तक गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे ने किया।

Ankita Lokhande

अंकिता ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सुशांत अपने जेट में नजर आ रहे हैं। कैप्शन में अंकिता ने कहा कि क्या ये क्लॉस्टेरोफोबिया होता है? साफ शब्दों में कहें तो अंकिता ने रिया के बयान को झूठा साबित कर दिया था। अंकिता ने आगे कहा था कि तुम हमेशा से उड़ना चाहते थे और उड़े भी। हमें तुमपर गर्व है।

अंकिता का ट्वीट

अब खुद सुशांत की बात करें तो एक्टर ने साल 2015 में खुद ही अपने क्लॉस्टेरोफोबिया से जूझने की बात स्वीकारी थी। एक्टर ने 'Zeecafe' को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने सच और झूठ से जुड़ी एक गेम खेली थी। सुशांत ने इस गेम में तीन चीजें बताई थीं, जिसमें उन्होंने पहली बात तो ये कही कि उन्हें क्लॉस्टेरोफोबिया है।

Ankita Lokhande

दूसरी बात सुशांत ने ये बताई कि वो हर दिन 6 घंटे सोते हैं। और तीसरी बात एक्टर ने ये कही थी कि वे बहुत ही बुरे सिंगर हैं। हालांकि, बाद में एक्टर ने कहा कि ये दूसरी बात झूठी है। एक्टर के इस बयान के बाद उनके इस डिसऑर्डर की चर्चा भी जोरों-शोरों से होने लगी थी।

क्या होता है क्लॉस्टेरोफोबिया?
दरअसल, क्लॉस्टेरोफोबिया एक एंग्जाइटी डिसऑर्डर है, जिसमें इंसान को डर लगने लगता है। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने इस डिसऑर्डर का एक्टर से किसी भी तरह के कनेक्शन से साफ इंकार किया था। हालांकि, अब रीसेंट एपिसोड में अंकिता अपनी ही बात से पलट गईं, जिसके बाद से हल्ला मचता दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+