Video: अंकिता लोखंडे बोलीं- विक्की जैन से ज्यादा किसी ने नहीं किया प्यार, सुशांत के फैंस को लगा बुरा

मुंबई, 23 फरवरी। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी कर खूब सुर्खियां बंटोरी। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं अंकिता लोखंडे का एक नया शो आने वाला है, जिस लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर यूजर्स उन्हें टैग कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अंकिता लोखंडे के शो में ऐसा क्या है?

अंकिता ने पिछले साल की थी शादी

अंकिता ने पिछले साल की थी शादी

अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर, 2021 को एक भव्य समारोह में अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के समय भी अंकिता काफी चर्चा में रही थीं। शादी के बाद से अंकिता और विक्की साथ रह रहे हैं और कपल के बीच काफी प्यार भी नजर आता है। अंकिता के फैन आज भी एक्ट्रेस और विक्की की मेहंदी, हल्दी, शादी, संगीत और रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।

अंकिता को ट्रोल कर रहे यूजर्स

अंकिता को ट्रोल कर रहे यूजर्स

हालांकि, अंकिता और विक्की को एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीते हुए देखकर हर कोई खुश नहीं है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, मनोरंजन की दुनिया से अनजान लोगों के लिए अंकिता और विक्की को जोड़ी बिल्कुल नई है। वो अक्सर विक्की और अंकिता के बीच केमिस्ट्री और उनके रिश्ते में भरोसे की परीक्षा लेते रहते हैं। वहीं अंकिता के फैंस उन्हें देखने के लिए इंस्टाग्राम के चक्कर काटते रहते हैं।

एक्टिंग की दुनिया में विक्की की एंट्री

एक्टिंग की दुनिया में विक्की की एंट्री

विक्की भी अब बिजनेस की दुनिया से एक्टिंग में हाथ आजमाने आ रहे हैं, शो के निर्माताओं ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उसी का एक प्रोमो जारी किया। स्टार प्लस चैनल पर आने वाल इस शो का नाम 'स्मार्ट जोड़ी' है, इसमें अंकिता और विक्की दोनों नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्रोमो वीडियो में अंकिता लोखंडे को अपने पति विक्की जैन की जमकर तारीफ करते देखा जा सकता है।

बुरे दौर में विक्की ने दिया साथ

बुरे दौर में विक्की ने दिया साथ

खूबसूरत एक्ट्रेस अंकिता ने खुलासा किया कि जब वह अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रही थीं, तो उसके तत्कालीन प्रेमी विक्की ही था, जिन्होंने उसका सपोर्ट किया था। अंकिता यह भी कहा कि विक्की ने उन्हें प्यार के एक नए अर्थ से परिचित कराया। अंकिता ने आगे स्वीकार किया कि उनके जीवन में किसी ने भी उनसे उतना प्यार नहीं किया था जितना उनके जीवन साथी विक्की ने किया।

अंकिता ने कही ये बात

अंकिता ने कही ये बात

वीडियो में अंकिता को कहते सुना जा सकता है, मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी। हर लड़की को एक ऐसे साथी की जरूरत होती है जो उनके सबसे कठिन समय में उनके साथ खड़ा हो और विक्की ने साबित किया कि वह पूरे समय मेरे लिए हैं। प्यार के बारे में मेरे अलग-अलग विचार हुआ करते थे, मुझे लगता था कि यह एक निश्चित तरीका होना चाहिए, लेकिन विक्की को थैंक्स कहना चाहूंगी, उनकी वजह से मुझे प्यार की एक नई परिभाषा समझ में आई है। किसी ने मुझे उस तरह प्यार नहीं किया जैसा उन्होंने किया है।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर कर भाई को किया याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+