'मुझे लगा सो रहा है', सुशांत की आखिरी फोटो देख अंकिता के फूल गए थे हाथ-पांव, दिशा सालियान को लेकर किया दावा

Ankita Lokhande And Sushant Singh Rajput: बिग-बॉस 17 शो में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आए दिन चर्चा में रहती हैं। जब से उनकी पति विक्की जैन के साथ शो में एंट्री हुई है तब से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन खुलासे करती रहती हैं। अब हाल ही में अंकिता ने एक बार फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया।

अंकिता लोखंडे अक्सर बिग-बॉस में अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को याद करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने उस पल को याद किया जब एक्टर की सुसाइड वाली तस्वीर देखी थी। अंकिता ने कहा कि, सुशांत के निधन के बाद कई लोगों ने मुझे काफी बुरा-भला कहा था जिसके कारण मैंने उन्हें ब्लॉक कर दिया।

Ankita lokhande

अंकिता लोखंडे ने मुनव्वर फारूकी से बात करते हुए आगे बताया कि वह सुशांत की आखिरी फोटो देखकर बुरी तरह टूट गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'वह मेरे लिए बहुत मुश्किल वक्त था। जब ये सब हुआ तो मैं उनकी जिंदगी में नहीं थी। जब मैंने उनकी आखिरी तस्वीर देखी थी तो ऐसा लगा वह सो रहे हैं। मैं बस तस्वीर देखती रही और सोचा कि उनके दिमाग में बहुत कुछ है। मेरे हाथ पांव ठंडे हो गए थे। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानती थी। वह किसी चीज से बुरी तरह टूट गए थे। ऐसा नहीं होना चाहिए था।'

अंकिता लोखंडे ने आगे यह भी बताया कि साल 2016 में उनका ब्रेकअप हो चुका था और वह उनके लिए काफी मुश्किल वक्त था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सुशांत के परिवार की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'उसका परिवार बिहार में था। उनकी एक बहन अमेरिका में थी, दूसरी चंडीगढ़ में थी, और उनके पिता पटना और दिल्ली में थे। बहुत बहुत पढ़ा-लिखा परिवार है और बहुत बुद्धिमान लोग हैं।'

इसके अलावा अंकिता ने सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान का भी जिक्र किया। दरअसल, मुनव्वर ने उनसे पूछा कि, सुशांत की मौत के कुछ दिन बाद उसके मैनेजर की भी मौत हुई थी ना? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'नहीं उसकी मौत के पहले ही मैनेजर की मौत हुई थी। वह सुशांत की मैनेजर नहीं थीं।' अब अंकिता की मुंह से निकली इन बातों का लोग अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+