क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? बिग बॉस 17 के घर में हुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट, बोलीं- मुझे कुछ तो हो गया.....
Ankita Lokhande Pregnancy Test: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन इस समय टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। इस कपल ने बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है। शो के शुरुआत से ही दोनों के बीच कुछ न कुछ खटपट लगी हुई है। वहीं कैमरे पर विक्की जैन कई बार अपनी पत्नी अंकिता से बहस करते भी नजर आते हैं। इसी बीच शो के मेकर्स ने नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया है जिसमें अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के खुलासे कर रही हैं। अंकिता ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई बातें कही हैं।
अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की खबर
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं जिसमें अंकिता लोखंडे कह रही हैं कि उन्हें खट्टा खाने का मन हो रहा है। अंकिता वीडियो में कहती हैं- मुझे कुछ तो हो गया है। अंकिता लोखंडे घरवालों से भी इस बारे में खुलकर बातें करती नजर आ रही हैं। वह बिग बॉस के घरवालें से कहती हैं कि उनके पीरियड्स इस बार मिस हुए हैं। उनकी बातें सुनकर घरवाले उनसे प्रेग्नेंसी की बात करते दिख रहे हैं।

बिग बॉस के घर में करवाया प्रेग्नेंसी टेस्ट
नए प्रोमो वीडियो में अंकिता लोखंडे कह रही हैं- मुझे इतना खट्टा खाने का मन हो रहा है, झूठ नहीं बोल रही हूं। वैसे भी मुझे लग रहा है कि कुछ हो गया है प्रॉब्लम। ऐसे में रिंकु धवन उनसे कहती हैं- अच्छी प्रॉब्लम हुई है। फिर अंकिता कहती हैं- सोचकर भी मुझे बड़ा डर लग रहा है। वहीं रिंकु कहती हैं- मैं तुम्हारा तब तक ध्यान रखूंगी जब तक कि तुम इसे गलत न प्रूव कर दो और चाहूंगी कि गलत प्रूव न करो, मैं काफी खुश हूं तुम्हारे लिए।
अंकिता ने कहा- मुझे कोई प्रॉब्लम हो गई है
एक दूसरे वीडियो में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन से बातें करती दिख रही हैं। वह विक्की से कहती हैं- बात प्रेग्नेंसी की है कि कुछ हो तो नहीं गया है। मैं ऊपर-नीचे हो रही हूं, चीजें ऊपर-नीचे हो रही हैं। मुझे कुछ तो हो रहा है न। मैं कन्फ्यूज हूं यार। मैं तेरे को ब्लेम नहीं कर रही, किसी को कुछ नहीं बोल रही। वीडियो में अंकिता अपनी प्रेग्नेंसी की उम्मीद करती नजर आ रही हैं। वह विक्की जैन को बताती हैं उनके पीरियड्स मिस हो गए हैं और उनका यूरीन टेस्ट भी हुआ है, जिसकी रिपोर्ट्स आनी बाकी है। वह आगे कहती हैं- मैं बहुत परेशान हूं, मुझे समझ नहीं आ रहा है क्या करूं।












Click it and Unblock the Notifications