अंकिता लोखंडे से दूर हो गई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी निशानी, तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बेशक बिग बॉस 17 की विनर नहीं बन सकी लेकिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में जरूर बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को एक बड़े दुखद समाचार की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने प्यारे डॉगी स्कॉच की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और उसके खोने का दुख जताया है।

अंकिता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर स्कॉच की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'हैलो दोस्त, मम्मा तुम्हें बहुत याद करेगी।' फैंस ने उनकी पोस्ट पर डॉगी की मौत पर संवेदना व्यक्त की। उनके पति विक्की जैन ने एक पत्र में डॉगी की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'तुम्हें याद करूंगा, स्कॉच।'

ankita lokhande, Sushant Singh Rajput

अंकिता को यह डॉगी अपने साथी सुशांत सिंह राजपूत से बतौर गिफ्ट के रूप में मिला। इंस्टाग्राम पर स्कॉच और सुशांत का एक साथ खेलते हुए एक वीडियो भी सामने आया। वीडियो में सुशांत हंसते नजर आ रहे हैं और कुत्ता उनके साथ खेल रहा है।

शो में अंकिता लोखंडे अक्सर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बोलती नजर आई हैं।अंकिता ने कहा कि, 'अभिषेक और मैं सुशांत के बारे में बात करते रहते थे, क्योंकि वह उन्हें अपना आदर्श मानते थे और वास्तव में उनका आदर करते थे। वह सुशांत जैसा बनना चाहते हैं और उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं। मैंने हमेशा सुशांत के बारे में केवल अच्छी बातें ही की हैं क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मैं इस मंच के माध्यम से उनके बारे में कुछ अच्छी बातें बता सकती हूं, तो क्यों नहीं।'

उसने अच्छे काम किये हैं और मैं इसके बारे में बोल सकती हूं क्योंकि जितना मैं उनके बारे में जानती हूं,' उन्होंने मीडिया से कहा कि, 'मैं जहां भी हूं, सुशांत के बारे में बात करने में बहुत गर्व महसूस करती हूं और सुशांत के बारे में बात करने में कुछ भी गलत नहीं है... मुझे लगता है कि यह बिल्कुल ठीक है क्योंकि जितना मैं सुशांत को जानती हूं, शायद कोई नहीं जानता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+