अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लोगों को दी ये खुशखबरी, नई खुशियों का ऐसे किया वेलकम
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है और नया घर खरीदने की बात लोगों को बताई है।
मुंबई, 11 जूनः टीवी के मशहूर सीरियल पित्र रिश्ता की लीड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने पिछले साल दिसंबर में अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शआदी की थी। इससे पहले दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों अपेन फैंस के लिए हर रोज सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियोज अपलोड करते रहते हैं। उनकी शादी और हनीमून की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अंकिता और विक्की की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में अंकिता ने मेहंदी लगाए हाथों की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी और लिखा था- नई शुरुआत के लिए एक्साइटेड हूं। अंकिता की इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस इस बात को जानने के लिए उत्साहित हो गए हैं कि आखिर अंकिता किस चीज की खुशी मना रही हैं। आखिर ऐसा क्या नया हो रहा है अंकिता और विक्की की लाइफ में।

अंकिता ने खरीदा नया घर
आपको बता दें कि अब अंकिता ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है। अंकिता ने विक्की जैन के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में देखा जा सकता है कि अंकिता ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं विक्की ने लाइट ब्लू कलर का कुर्ता पजामा कैरी किया था। फोटो शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा है- नई शुरुआत के लिए चियर्स बेबी। इसके साथ ही अंकिता ने हैशटैग के साथ लिखा है- नया घर। अंकिता के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। सभी उन्हें नए घर की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके नए घर से लोग बहुत ही खुश हुए हैं।
स्मार्ट जोड़ी शो में लिया था हिस्सा
कुछ दिनों पहले ही अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन स्मार्ट जोड़ी शो में नजर आए थे। दोनों यहां बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे। इस शो में टीवी के कई फेमस कपल्स ने हिस्सा लिया था। हालांकि अंकिता और विक्की ने सभी को मात देकर इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ दोनों को 25 लाख रुपए बतौर प्राइज मनी मिली। अब शादी के बाद दोनों की लाइफ में ए घर के रूप में एक और गुड न्यूज आ गई है। फैंस भी यही चाहते हैं कि दोनों हमेशा खुश रहें क्योंकि शादी से पहले दोनों के रिश्ते ने काफी मुश्किलों का सामना किया था।












Click it and Unblock the Notifications