Anjali Arora के विवादित Video से जुड़े चौंकाने वाले सच, MMS कांड में डेढ़ साल बाद आया नया मोड़
सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा ने अगस्त 2022 में वायरल हुए अपने एक एमएमएस वीडियो को शेयर करने को लेकर कुछ न्यूज पोर्टल्स और यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजलि अरोड़ा ने कई मीडिया पोर्टल्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसमें उन पर फर्जी वीडियो शेयर कर कथित तौर पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। अंजलि ने दावा किया है कि नौकरी के कई ऑफर्स खोने के अलावा, उन्हें गंभीर मानसिक आघात से भी गुजरना पड़ा।

ये मामला अगस्त 2022 में शुरू हुआ, जब एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थी। क्लिप ने काफी सुर्खियां बटोरीं, जिसके बाद कुछ पोर्टल्स का दावा था कि क्लिप में दिख रही महिला कोई और नहीं बल्कि अंजलि अरोड़ा हैं।
उस वक्त अंजलि शिकायत नहीं कर सकीं क्योंकि वे एक रियलिटी शो लॉकअप के सीजन 1 में हिस्सा ले रही थीं। अंजलि को बाहर की दुनिया से ज्यादा लेना-देना नहीं था। अब जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
कौन हैं अंजलि अऱोड़ा?
बताते चलें कि अंजलि अरोड़ा एक मशहूर इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने रियलिटी शो लॉकअप में हिस्सा लिया था। इस शो में उनके साथ बिग बॉस के हालिया कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी भी हैं।
अंजलि अरोड़ा ने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है और साथ ही इन्फ्लुएंसर ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपना टैलेंट दिखाया है।
इसके अलावा अंजलि अरोड़ा टेम्परेरी प्यार, आशिक पुराना, सजना है मुझे, शायद फिर से, तेरे बरगी और सैंया दिल में आना रे जैसे कई म्यूजिक वीडियो में नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications