अंजलि अरोड़ा ने 'अंखियों से गोली मारे' पर किया ऐसा धमाकेदार डांस, देखने वालों की खुली रह जाएंगी आंखें
Anjali Arora Viral Dance: 'काचा बादाम' गाने पर बोल्ड डांस कर रातोंरात स्टार बनीं सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा के वीडियोज आजकल देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। उनका हर डांस वीडियो इंटरनेट पर तबाही मचाता नजर आता है।
अंजलि अरोड़ा का नया डांस
अंजलि अरोड़ा हर दिन अपना कोई न कोई नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं जो कि मिनटों में वायरल हो जाता है। अंजलि ने हाल ही में अपना एक नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अंजलि बॉलीवुड के फेस एक्टर गोविंदा की फिल्म 'दूल्हे राजा' के गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं।

अंजलि अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
इस गाने पर डांस करते हुए अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को जोरदार टक्कर दे रही हैं। अंजलि ने अपना ये धमाकेदार डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह शॉर्ट्स और शर्ट पहने नजर आ रही हैं।
लोगों ने की अंजलि अरोड़ा के डांस की तारीफ
अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के फेमस गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर जबरदस्त अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस गाने पर अंजलि अरोड़ा का दमदार डांस देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सच्ची में आंखों से गोली मार दी है। एक दूसरे शख्स ने लिखा है- बहुत कूल है आपका ये डांस।
रिएलिटी शो 'लॉक-अप' से मिली थी पॉपुलैरिटी
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं और उनकी हर अदा पर उनके फैंस फिदा हो जाते हैं। अंजलि को रिएलिटी शो लॉक-अप से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। हालांकि, उन्होंने शुरुआत शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म 'टिकटॉक' से की थी। अंजलि अरोड़ा कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं।
अंजलि अरोड़ा की लाखों में होती है कमाई
मीडिया रिपार्ट्स के मुताबिक अंजलि अरोड़ा हर महीने सोशल मीडिया के जरिए 3 से 4 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। कहा गया है कि अंजलि अरोड़ा इंस्टाग्राम पर कोई पेड पोस्ट करने के लिए 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications