'मटका भारी' गाने पर अंजलि अरोड़ा ने मटकाई अपनी कमर, कातिलाना मूव्स देख लोग हुए घायल, वायरल हुआ वीडियो
Anjali Arora Dance Video: 'काचा बादाम' गाने पर दमदार डांस कर सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा रातोंरात फेमस हो गई थीं। अंजलि अरोड़ा के रीलिस वीडियो काफी पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में चार धाम की यात्रा पूरी की है। 22 साल की उम्र में चार धाम की यात्रा ककरने पर लोग अंजलि की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं यात्रा से वापस अपने घर लौटकर ही अंजलि ने अपने डांस का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
अंजलि अरोड़ा का हरिणायवी डांस
केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की चार धाम यात्रा कर अब सोशल मीडिया क्वीन अंजलि अरोड़ा अपने घर लौट चुकी हैं। अंजलि ने अपने इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे जो कि खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अंजलि एक डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह हरियाणवी डांसर रेणुका पवार को भी मात देती दिखाई दे रही हैं। चंद सेकेंड का उनका ये रील वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

रेणुका पवार के गाने पर अंजलि ने किया डांस
अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उन्होंने इस खास मौके पर एक नई कार और नया घर भी खरीदा था। अब वह रेणुका पवार के गाने 'मटका भारी' पर ठुमकती नजर आ रही हैं। अंजलि के इस रील वीडियो को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। अंजलि अरोड़ा इस गाने पर अपने घर की बालकनी में नीले रंग का सलवार-सूट पहनकर इस गाने पर ठुमकती दिखाई दे रही हैं। लोगों को उनका ठुमका खूब पसंद आ रहा है।
अंजलि अरोड़ा के डांस की हो रही है तारीफ
साथ ही गाने पर अंजलि अरोड़ा के एक्सप्रेशन्स की भी जमकर तारीफ हो रही है। लोगों की मानें तो वह हरिणायवी डांसर रेणुका पवार को कड़ी टक्कर दे रही हैं। लोग अंजलि के इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियोज में भी अंजलि अरोड़ा ने काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications