मुनव्वर फारूकी की शादी से 'कच्चा बादाम गर्ल' का टूटा दिल! अंजलि अरोड़ा ने कहा- 'हार्ट ब्रेक बुरी चीज है'

Anjali Arora Viral Video: बिग-बॉस 17 के विनर और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप शादी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 10-12 दिन पहले ही निकाह कर लिया था और इसमें उनके कुछ खास दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। इस बीच कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने एक दिल टूटने वाला वीडियो शेयर किया है।

कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' के दौरान मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा के बीच नजदीकियां काफी सुर्खियों में रही। दोनों की बॉन्डिंग देख फैंस को लगने लगा था कि रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मुनव्वर और अंजलि ने कभी भी इस रिश्ते की मुहर नहीं लगाई। अब मुनव्वर की दूसरी शादी के बीच अंजलि का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Munawar Faruqui

अंजिल अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'हार्ट ब्रेक सबसे ज्यादा बुरी चीज है।' इस वीडियो में वह काफी उदास नजर आ रही हैं। वहीं फैंस इसे मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी से जोड़ रहे हैं। फैंस का कहना है कि मुनव्वर की शादी की वजह से अंजलि को झटका लगा है।

बता दें कि, अंजलि अरोड़ा ने ये वीडियो मुनव्वर फारूकी के लिए नहीं डाला है बल्कि ये उनके प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह उनके एक म्यूजिक एल्बम की झलक है जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा किया है। फिलहाल अंजलि अरोड़ा की इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

अंजलि अरोड़ा ने हमेशा से मुनव्वर फारूकी को अपना अच्छा दोस्त बताया है। हालांकि एक बार एक्ट्रेस ने मुनव्वर पर निशाना साधते हुए एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि, 'वह लड़कियों के साथ खेलना अच्छे से जानते हैं। साथ ही उन्हें शब्दों से पलटना भी आता है।' वहीं अगर अंजलि अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आकाश संसनवाल को डेट कर रही हैं। जिनके साथ आए दिन सोशल मीडिया पर रोमांटिक वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+