'हे भगवान! इनको माता सीता बनना है', अंजलि अरोड़ा ने किया ऐसा डांस, भड़के लोग और फिर जो हुआ...
Anjali Arora New Video: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 'काचा बादाम' गाने पर बोल्ड डांस कर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं अंजलि अरोड़ा ने कम उम्र में ही पैसे कमाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वह बीजेपी के युवा नेता आकाश सनसनवाल के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं।
अंजलि अरोड़ा को किया जा रहा है ट्रोल
खबर है कि अंजलि अरोड़ अब जल्द ही फिल्मों में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह बड़े पर्दे पर माता सीता बनकर एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट करने के साथ ही वह अब बुरी तरह ट्रोल भी हो रही हैं।

अंजलि अरोड़ा के डांस वीडियो ने मचाई खलबली
अंजलि अरोड़ा के ट्रोल होने की सबसे बड़ी वजह उनका हालिया डांस वीडियो है। अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'जिंद कड़ के' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं। ब्लू कलर की जींस और फ्लोरल टॉप में अंजलि जमकर ठुमके लगा रही हैं। इस डांस वीडियो के वायरल होते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।
अंजलि अरोड़ा के लिए लोगों ने कही ऐसी बात
अंजलि अरोड़ा के इस लेटेस्ट डांस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इनको सीता माता बनना है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- ऐसी लड़कियों को सीता जी का रोल नहीं मिलना चाहिए। एक और सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- कौन-कौन मानता है कि इसे माता सीता का रोल नहीं करना चाहिए। कई लोगों ने अंजलि अरोड़ा को बॉयकॉट करने की मांग की है।
अंजलि इस फिल्म में बनेंगी माता सीता
आपको बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने बताया है कि वह 'श्री रामायण कथा' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह माता सीता का किरदार निभाएंगी। इस पौराणिक फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह करने वाले हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला हैं।
सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग
रील वीडियो बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉकअप' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड डांस वीडियोज से लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications