प्रियंका चोपड़ा के 'राम चाहे लीला चाहे' गाने पर अंजलि अरोड़ा का डांस, कातिलाना मूव्स देख उड़े लोगों के होश
Anjali Arora Dance Video: प्रियंका चोपड़ा के फेमस गाने 'राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम' पर उनका कातिलाना डांस लोगों को खूब पसंद आया था। लोग आज भी उनके डांस स्टेप्स को फॉलो कर इस गाने पर वीडियो बनाते नजर आते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने भी प्रियंका चोपड़ा के इस गाने पर अपने कातिलाना मूव्स दिखाए हैं। अंजलि अरोड़ा का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
अंजलि अरोड़ा का डांस वीडियो वायरल
लोगों की मानें तो 'काचा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने 'राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम' गाने पर दमदार डांस किया है और वह प्रियंका चोपड़ा को टक्कर दे रही हैं। अंजलि अरोड़ा ओटीटी रिएलिटी शो 'लॉकअप सीजन 1' में नजर आई थीं। अंजलि अरोड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके वीडियोज और रील्स खूब वायरल होते हैं। वह अपने ज्यादातर वीडियोज में बोल्ड डांस करती नजर आती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की तरह अंजलि ने किया डांस
आपको बता दें कि अपने लेटेस्ट वीडियो में अंजलि अरोड़ा ने प्रियंका चोपड़ा की तरह ही ड्रेस पहना हुआ है, जैसा एक्ट्रेस ने इस गाने में पहना हुआ था। आपको बता दें कि ये गाना रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' का है, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं।
अंजलि अरोड़ा ने दी प्रियंका चोपड़ा को मात
सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों की मानें तो वह हुबहू प्रियंका चोपड़ा के जैसे डांस कर रही हैं। उनके स्टेप्स करती हुई अंजलि गजब ढा रही हैं। लोग उनके शानदार एक्सप्रेशन्स के भी दीवाने हो रहा हैं। लोगों की मानें तो वह प्रियंका चोपड़ा को टक्कर देती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर जबर फैन फॉलोइंग
आपको बता दें कि 22 साल की अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड डांस वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज खूब वायरल होते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 12.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications