24 साल में 'कच्चा बादाम गर्ल' ने नेता से रचाई शादी! BJP से है खास कनेक्शन, अब खुद बताई पूरी सच्चाई
Anjali Arora Marriage: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'कच्चा बादाम गर्ल' की अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आए दिन अंजलि अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं।
हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिसके बाद उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने 1 अप्रैल 2024 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसके बाद से फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर खलबली मच गई।

अंजलि अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल के साथ शादी का पोस्ट शेयर कर अगले ही पल में वीडियो साझा कर इसकी सच्चाई बताई और कहा कि वह शादी नहीं कर रही हैं। उन्होंने 1 अप्रैल के दिन लोगों का अप्रैल फूल बनाया और फैंस के साथ बड़ा वाला प्रैंक किया है। अंजलि ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'कैसा लगा मेरा मजाक?' और हंसने वाला इमोजी लगाया।
अंजलि अरोड़ा ने वीडियो में कहा कि, 'मुझे माफ कीजिए लेकिन अप्रैल फूल बनाने का मिशन हमारा कामयाब हो गया। मुझे फैंस के बधाई के बहुत सारे मैसेज आ रहे थे इसलिए मैंने बिना देर किए सबको सच बता दिया। जी हां ये सच है कि हम दोनों की कोई शादी नहीं हो रही है। मेरा फिलहाल शादी करने का कोई भी प्लान नहीं है।'
कौन हैं आकाश संसलवाल
आकाश संसनवाल पेशे के एक डिजिटल क्रिएटर हैं। वह इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर रील्स और फोटोज शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह इंस्टाग्राम पर बीजेपी का हैंडल भी चलाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लग्जरी लाइफस्टाइल के मामले में वह बॉलीवुड को भी कड़ी टक्कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications