अंजलि अरोड़ा ने पाकिस्तानी लड़की के डांस को किया कॉपी, लोगों ने ऐसे उड़ा दिया मजाक और फिर....
अंजलि अरोड़ा का एक डांस वीडियो काफी चर्चा में हैं, जिसमें वह वजयंती माला की फिल्म 'नागिन' के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर लहराती दिख रही हैं।
Anjali Arora Troll: सोशल मीडिया पर अपनी डांसिंग स्किल्स से जादू चलाने वाली अंजलि अरोड़ा पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। फेमस रिऐलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आ चुकीं अंजलि अरोड़ा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने डांसिंग वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। लोगों को उनके ये वीडियोज खूब पसंद आते हैं। फिलहाल अंजलि अरोड़ा अपने कुछ म्यूजिक एल्बमों को लेकर भी काफी बिजी चल रही हैं। लेकिन इसी बीच अंजलि का एक और डांस वीडियो काफी चर्चा में हैं, जिसमें वह वजयंती माला की फिल्म 'नागिन' के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर लहराती दिख रही हैं। पर इस गाने पर डांस करने को लेकर लोगों ने अंजलि की तारीफ नहीं की बल्कि उनकी जमकर आलोचना की है।

लोगों ने अंजलि अरोड़ा को किया ट्रोल
'काचा बादाम' गाने पर धांसू डांस कर सोशल मीडिया पर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा अब हर दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने डांसिंग वीडियोज शेयर करत रहती हैं। हालांकि उनका लेटेस्ट डांसिंग वीडियो लोगों को पंसद नहीं आ रहा है। जहां सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस अंजलि अरोड़ा के डांस वीडियोज की जमकर तारीफ करते हैं, वहीं इस बार काफी लोग उनकी आलोचना करते दिख रहे हैं। उनके लेटेस्ट डांसिंग वीडियो पर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।
पाकिस्तानी लड़की का डांस हो रहा है वायरल
दरअसल हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़की का डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वह एक शादी समारोह में फिल्म 'नागिन' के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। उस पाकिस्तानी लड़की का नाम आयशा है जिसने अपने इस डांस से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है।

लोग कर रहे हैं पाकिस्तानी लड़की की कॉपी
लोगों को उस पाकिस्तानी लड़की का डांस खूब पसंद आ रहा है। वह लड़की काफी बढ़िया डांस करती नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर अधिकतर लोग उस पाकिस्तानी लड़की का डांस कॉपी करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों वो पाकिस्तानी लड़की छाई हुई है।
अंजलि के डांस का लोगों ने उड़ाया मजाक
वहीं सोशल मीडिया क्वीन अंजलि अरोड़ा ने भी उस पाकिस्तानी लड़की को कॉपी करने की कोशिश की है लेकिन लोगों को अंजलि का डांस बिल्कुल पसंद नहीं आया है। इस बार लोग उन्हें कॉपी कैट बुला रहे हैं। अंजलि के इस डांस को देखकर लोग कह रहे हैं- मजा नहीं आया। अंजलि के इस डांस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- न भाई, वो जो फर्स्ट पाकिस्तानी लड़की ने डांस कर दिया है उसकी फील ही अलग है।

सड़क पर अंधेरे में अंजलि ने किया डांस
अपने लेटेस्ट वीडियो में अंजलि अरोड़ा सड़क पर अंधेरे में डांस करती नजर आ रही हैं। अपने हर स्टेप्स में वह डूबकर डांस कर रही हैं और इसे इन्जॉय करती दिख रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अंजलि का नया म्यूजिक वीडियो 'क्या होता' लॉन्च हुआ है। इससे पहले वह 'सजना है मुझे सजना के लिए' रीमिक्स गाने में भी नजर आ चुकी हैं। अंजलि सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं और अपने फैंस के लिए ढेर सारे वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications