Anjali Arora: 24 साल की अंजलि अरोड़ा कैसे करती हैं करोड़ों की कमाई? कैसे बनीं सोशल मीडिया क्वीन?

Anjali Arora Earning: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा इस समय सुर्खियो में छाई हुई हैं। 'काचा बादाम' गाने पर बोल्ड डांस कर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं अंजलि अरोड़ा ने कम उम्र में ही पैसे कमाना शुरू कर दिया था। इन दिनों वह बीजेपी के युवा नेता आकाश सनसनवाल के साथ रिलेशनशिप को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग
रील वीडियो बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉकअप' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड डांस वीडियोज से लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

anjali arora

मुंबई में खरीदा करोड़ों का आलीशान घर
24 साल की अंजलि अरोड़ा करीब 5 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। अंजलि के पास मुंबई में अपना खुद का घर भी है जो उन्होंने कुछ समय पहले ही खरीदा है। इस घर की कीमत भी करोड़ों में है। अंजलि अरोड़ा का एक आलीशान घर हरियाणा के गुंड़गांव में भी मौजूद है। अंजलि अरोड़ा ने अपने लिए एक काफी महंगी कार भी खरीदी है।

टिकटॉक ऐप पर वीडियोज बनाकर कमाया पैसा
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने सबसे पहले टिकटॉक ऐप पर वीडियोज बनाकर पैसा कमाना शुरू किया था। लेकिन जब कोरोना काल में रातोंरात ये ऐप बंद हो गया तो उनको लगा कि जैसे उनका करियर भी खत्म हो गया। वहीं अंजलि अरोड़ा अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब से जमकर कमाई कर रही हैं।

बॉयफ्रेंड को दी 2 लाख रुपए की राडो वॉच
कुछ दिनों पहले ही अंजलि अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल को उनके जन्मदिन पर 2 लाख रुपए की राडो वॉच गिफ्ट की थी। इसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर उनकी कमाई को लेकर तरह तरह की बातें करने लगे थे। लोगों का कहना है कि 24 साल की उम्र में अंजलि अरोड़ा किस तरह से करोड़ों की कमाई कर रही हैं। अंजलि की इतनी कमाई कैसे होती है।

21 साल की उम्र में शुरू किया पैसे कमाना
अंजलि अरोड़ा ने टेड टॉक्स में अपनी जर्नी के बारे में लोगों को बताया था। अपनी कहानी बताते हुए वह इमोशनल भी हो गई थीं। अंजलि ने कहा था कि उन्होंने 21 साल की उम्र में ही पैसे कमाने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। अंजलि ने बताया था कि वह पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं थीं लेकिन उनकी रूचि पॉलिटिक्स में थी।

अंजलि अरोड़ा के बोल्ड डांस वीडियोज
अंजलि अरोड़ा ने पहले टिकटॉक पर वीडियोज बनाए और बाद में इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर पोस्ट करने लगी थीं। उनके ये डांस वीडियोज देखते देखते वायरल हो गए। 1 लाख की फॉलोअर्स की संख्या एकदम से 8 मिलियन पहुंच गई। अंजलि ने एकता कपूर के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में भी हिस्सा लिया था जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी फीस भी मिली थी।

एक महीने में 30 लाख रुपए से ज्यादा कमाती हैं अंजलि
लॉकअप में हिस्सा लेने से पहले अंजलि अरोड़ा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी थीं लेकिन उनके परिवार को उनका ये सब काम बिल्कुल पसंद नहीं था। अंजलि एक एमएमएस को लेकर भी काफी चर्चा में आई थीं। फिलहाल अंजलि सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट की मदद से महीने में 30 लाख रुपए से अधिक की कमाई कर रही हैं। एक समय था जब अंजलि अरोड़ा स्टेज शो कर सिर्फ 300 रुपए की कमाई करती थीं और आज वह करोड़ों की मालकिन बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+