'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, निभाएंगी माता-सीता का रोल, कहा- 'मैं लकी हूं कि..'

Anjali Arora Acting Debut: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा अब काफी फेमस हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें कंगना रनौत के शो लॉकअप से खास पहचान मिली है। अब जल्द ही अंजलि अरोड़ा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा आए दिन चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। लेकिन इस बीच उनको लेकर खबर आ रही है कि फिल्म 'श्री रामायण कथा' से एक्टिंग में डेब्यू करेंगी। TOI के साथ बातचीत के दौरान खुद अंजलि अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि की है।

Anjali Arora

अंजलि अरोड़ा ने बातचीत के दौरान बताया कि वह इस रोल के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि, "मैं रामायण पर बनने वाली फिल्म श्री रामायण कथा से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हूं। इस मूवी में मैं माता-सीता का रोल प्ले करूंगी। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं, जो मुझे ये रोल ऑफर हुआ है।"

अंजलि अरोड़ा ने आगे कहा कि, "तमाम लड़कियों ने इसके लिए ऑडिशन दिए लेकिन बावजूद इसके मेकर्स ने मुझे ये मौका दिया। मेरे लिए ये बहुत बड़ी चुनौती होने वाली है, क्योंकि रामायण में माता-सीता का रोल निभाना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए मैं स्पेशल वर्कशॉप क्लासेज भी ले रही हैं, किताबें पढ़ रही हूं और साथ ही साथ कई वीडियो भी देख रही हैं। ताकि के मैं माता-सीता का रोल अच्छे से निभा सकूं।"

अंजलि अरोड़ा ने आगे बताया कि कैसे उन्हें ये रोल ऑफर हुआ। उन्होंने कहा कि, इस बारे में जब उन्होंने डायरेक्टर अभिषेक से बात की तो पता चला कि सीता के रोल के लिए कई और एक्ट्रेसेस को शॉर्टलिस्ट किया है। लेकिन अंत में उन्होंने इस रोल के लिए अंजलि को चुना और पिछले महीने ही उन्हें डायरेक्टर ने फाइनल कर लिया। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+