'लड़कियां 4 जगह मुंह मारती हैं', ये क्या बोल गए अनिरुद्धाचार्य महाराज? भड़कीं दिशा पाटनी की बहन और फिर जो किया
Khushboo Patani On Aniruddhacharya: आध्यात्मिक गुरु और लोकप्रिय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज इस समय सोशल मीडिया पर अपनी एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जबरदस्त आलोचना का शिकार हो रहे हैं।
लिव-इन रिलेशनशिप पर अनिरुद्धाचार्य महाराज का बड़ा बयान
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के खिलाफ ऐसी बात कह दी, जिससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अब इस पूरे मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है और अनिरुद्धाचार्य महाराज को जमकर लताड़ लगाई है।

लड़कियों को लेकर ये क्या बोल गए अनिरुद्धाचार्य महाराज?
-एक वायरल वीडियो में अनिरुद्धाचार्य महाराज लिव-इन रिलेशनशिप का जिक्र करते हुए महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा है- लड़के 25 साल की लड़कियों को लाते हैं, जो 4-5 जगह मुंह मार के आती हैं।
-अनिरुद्धाचार्य महाराज के इस बयान को लेकर उन्हें तीखी प्रतिक्रियाएं झेलनी पड़ रही हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। उनकी इस टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया के जरिए महाराज को आड़े हाथों लिया है।
दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने कही ऐसी बात
-खुशबू पाटनी ने कहा है- अगर ये व्यक्ति मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि मुंह मारना किसे कहते हैं। ये व्यक्ति राष्ट्र-विरोधी है और समाज को बांटने का काम कर रहा है। खुशबू पाटनी ने ऐसे लोगों को अव्वल दर्जे का बदमाश कहा और लोगों से अपील की है कि वह इस तरह की सोच रखने वालों का समर्थन बिल्कुल न करें।
-खुशबू पाटनी ने कहा है- ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे विचारों वाले लोग आज भी समाज में पूजनीय समझे जाते हैं। खुशबू पाटनी ने अनिरुद्धाचार्य की सोच को एकतरफा और पक्षपाती बताते हुए सवाल उठाया कि जब लिव-इन रिलेशनशिप में पुरुष भी बराबरी से शामिल होते हैं, तो उनकी आलोचना क्यों नहीं की गई।
-खुशबू पाटनी ने कहा है- सिर्फ महिलाओं को निशाना बनाना ये दर्शाता है कि अब भी समाज में लिंगभेद की सोच जड़ें जमाए हुए है। शादी से पहले किसी के साथ रहना व्यक्तिगत चुनाव है और इसे केवल महिलाओं के चरित्र से जोड़ना बिल्कुल गलत है।
कौन हैं खुशबू पाटनी?
-खुशबू पाटनी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं। वह उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं और एक पूर्व सैन्य अधिकारी रह चुकी हैं। उन्होंने भारतीय सेना में करीब 11 वर्षों तक सेवा दी और वर्ष 2024 में मेजर के पद से रिटायर हुई हैं।
-रिटायरमेंट के बाद खुशबू पाटनी ने स्वास्थ्य और मानसिक विकास के क्षेत्र में कदम रखा है और आज एक फिटनेस ट्रेनर, न्यूट्रिशनिस्ट, मेडिटेशन गाइड और स्प्रिचुअल हीलर के तौर पर काम करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं।












Click it and Unblock the Notifications