Animal OTT: 26 जनवरी को घर बैठे रणबीर कपूर की 'एनिमल' का लें मजा, जानें कहां देख सकेंगे ये फिल्म

Animal OTT Release: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी फिल्म 'एनिमल' को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म गत 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

26 जनवरी 2024 को ओटीटी पर रिलीज हो रही है 'एनिमल'
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने पहले बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और अब ये ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के लिए आ रही है। खबर है कि ये फिल्म कल यानी 26 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। ऐसे में इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर आप घर बैठकर इस फिल्म का मजा ले सकते हैं।

animal

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में लगाए थे कई कट
आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' जब थिएटर में रिलीज हुई थी, तब सेंसर बोर्ड ने इसमें काफी कट लगाए थे। ये फिल्म पहले 4 घंटे की थी, लेकिन कट लगने के बाद इसका समय 3 घंटे 23 मिनट और 29 सेकंड हो गया था। अभी तक ये कहा जा रहा था कि जब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी, तब बिना कट के रिलीज होगी।

26 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी 'एनिमल'
इस बीच नेटफ्ल‍िक्‍स ने भी स्‍ट्रीम‍िंग की तारीख की घोषणा करते हुए टीजर वीडियो र‍िलीज क‍िया है। वीडियो के साथ कैप्‍शन में ल‍िखा गया है- हवाओं में गहमागहमी है और तापमान बढ़ रहा है। 'एनिमल' में उसके जंगली गुस्से के गवाह बनिए, 26 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में।

ओटीटी पर नहीं होंगे कोई एक्स्ट्रा सीन्स
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ओटीटी पर भी ये फिल्म वैसे ही रिलीज होगी, जैसे थिएटर में रिलीज हुई थी। कोई एक्स्ट्रा सीन्स एड नहीं होंगे। जो सीन काट दिए गए थे, वो नहीं देखने को मिलेंगे। हालांकि जो लोग इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए थे वह अब इसका मूवी का मजा घर पर बैठकर ही ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+